Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

155km की रफ़्तार से गेंद फेंकने वाले पेसर पर मो कैफ़ की ‘गुगली’ … ‘आजकल बच्चा भी नहीं…’

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल टीम इंडिया के नाम रहा. इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने काफी महंगी गेंदबाजी की थी, जिसको टीम इंडिया पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने तंज कसा है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 7, 2026 14:21
Kaif

Mohammad Kaif On Jofra Archer: मोहम्मद कैफ को लगता है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों को शॉर्ट-पिच गेंदों से टारगेट करने की कोशिश करके टैक्टिकल गलती की. इंग्लिश पेसर ने 4-0-61 के महंगे स्पेल के साथ भारत को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में 20 ओवर में 253/7 का स्कोर बनाने में मदद की. पूर्व क्रिकेटर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आजकल भारतीय बच्चे भी बाउंसर से नहीं डरते. उन्होंने बताया कि देश के युवाओं को पेस-फ्रेंडली विकेट पर खेलने का काफी तजुर्बा है.

आर्चर पर कैफ का तंज

कैफ ने अपने लेटेस्ट यू-ट्यूब वीडियो में कहा, ‘वो शॉर्ट बॉल डालते रहे. शॉर्ट बॉल से आज कल बच्चा भी नहीं डरता. 145 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से शॉर्ट बॉल, लेकिन अब कोई उससे नहीं डरता. इंडियन U16 और U19 प्लेयर्स ग्रीन टॉप पर रणजी ट्रॉफी खेलते हैं. आईपीएल की वजह से उन्हें प्रेशर झेलने का एक्सपीरियंस है. इसलिए वो हर तरह से मैच्योर हैं. आप उन्हें तभी फंसा सकते हैं जब आप अपना ए-गेम दिखाएं और कोई गलती न करें, जैसा साउथ अफ्रीका ने किया था.

---विज्ञापन---

‘बेहतर करने की जरूरत’

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने कैफ ने कहा कि इंग्लैंड को इस अहम मुकाबले में आर्चर से बेहतर करने की जरूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए. उन्होंने आगे कहा, ‘आर्चर की लेंथ बिल्कुल भी सही नहीं थी. वो 60 रन पर आउट होने के लायक था. माइकल एथरटन और नसीर हुसैन ने कमेंट्री में कहा कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी में ऐसी खराब बॉलिंग नहीं देखी. आप बड़े सेमीफाइनल में आर्चर जैसे बॉलर से इससे कहीं बेहतर की उम्मीद करते हैं.’

यह भी पढ़ें- आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में अब तक कैसी रही टीम इंडिया की परफॉर्मेंस? यहां मिलेगी हार-जीत की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

भारत की यादगार जीत

भारत का 253 रन का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था. जैकब बेथेल के 48 गेंदों पर 105 रन की बदौलत इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें 7 रन से हार का सामना करना पड़ा. संजू सैमसन को 42 गेंदों पर 89 रन की अहम पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

First published on: Mar 07, 2026 01:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.