---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

खत्म नहीं हो रहा PCB का दुख, PSL का बेड़ा गर्क होना तय! विदेशी खिलाड़ियों की बेरुखी से हालात बेकाबू

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग पर संकट के बादल लहरा रहे हैं, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के ताजा बयान से साफ हो गया है कि अब पीएसएल 2026 को लेकर सिर्फ औपचारिकता ही की जाएगी.

---विज्ञापन---

Major Setback For PSL: पीसीबी को एक और झटका लगा है, न सिर्फ उनके कुछ पीएसएल इंटरनेशनल स्टार आईपीएल के लिए उनकी लीग को छोड़ रहे हैं, बल्कि अब उन्होंने बड़े पैमाने पर कटौती की भी ऐलान है. रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नक़वी ने कुछ बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने कंफर्म किया है कि टूर्नामेंट सिर्फ 2 वेन्यूज पर होगा, और दर्शकों के लिए स्टेडियम खुला नहीं होगा.

अब इन 2 जगह होंगे मुकाबले

पीएसएल 2026 शुरू में मुल्तान, पेशावर, फैसलाबाद, कराची, रावलपिंडी और लाहौर में होने वाला था, लेकिन अब सिर्फ कराची और लाहौर ही इस इवेंट की मेजबानी करेंगे. असल में ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है. जियोसुपरडॉटटीवी के मुताबिक, नकवी ने कहा, ‘पीएसएल को लेकर कई दिनों से बातचीत चल रही थी.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘रियान पराग नहीं, इस स्टार को होना चाहिए था राजस्थान रॉयल्स का कप्तान’ IPL 2026 पहले सामने आया बड़ा नाम

हालात ने पैदा की परेशानी

नकवी ने कहा, ‘हमें नहीं पता कि मौजूदा हालात कब तक रहेंगे, लेकिन PSL की मेजबानी करना जरूरी है. यह एक इंटरनेशनल ब्रांड है, और इसमें विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. हर कोई चाहता है कि PSL आगे बढ़े. लेकिन इन बदलावों के बावजूद, PSL 2026 26 मार्च को शुरू होगा.’

---विज्ञापन---

टालने का विकल्प नहीं

उन्होंने कहा, ‘अगर हमने PSL को टाल दिया होता, तो बाद में इसे कराने के लिए कोई विंडो नहीं बचता. हमने एक नया शेड्यूल तैयार किया है जिससे टीमों की आवाजाही कम से कम हो. फैंस अपने टिकटों का रिफंड पा सकेंगे, और हम उन्हें हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं. जिन्हें नहीं पता, ये सब मिडिल ईस्ट संकट की वजह से हो सकता है, जहाँ से पाकिस्तान में कच्चा तेल नहीं आ पा रहा है, जिससे जाहिर है कि कमी पैदा हो गई है.

विदेशी खिलाड़ी IPL की तरफ मुड़े

चलिए, दूसरी चिंता पर भी बात करते हैं. चूँकि PSL 2026 और IPL 2026 एक ही समय पर हो रहे हैं, इसलिए कुछ विदेशी सितारों ने पाकिस्तानी लीग से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है. जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़कर केकेआर में शामिल होने का फैसला किया, जबकि दासुन शनाका ने लाहौर को छोड़कर आरआर का हिस्सा बनने का फैसला किया, सैम करन की जगह पर.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2026 05:15 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola