Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL इतिहास के ‘असली’ रन मशीन, 18 साल में किसने-किसने जीती ऑरेंज कैप? विराट कोहली से भी आगे है ये खिलाड़ी

Orange Cap Winners List: IPL में ऑरेंज कैप जीतना अपने आप में एक सम्मान की बात होती है. हर सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को यह कैप सौंपी जाती है. विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों ने ऑरेंज कैप जीती है. IPL 2026 की शुरुआत से पहले आइए ऑरेंज कैप जीतने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 16, 2026 14:35
Chris Gayle Virat Kohli
ऑरेंज कैप विजेताओं की लिस्ट

Orange Cap Winners List: IPL 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय रह गया है. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट का इतिहास काफी बड़ा रहा है. यह इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन होगा. इसके पहले IPL के 18 संस्करण देखने को मिल चुके हैं. IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप मिलती है. पिछले 18 साल में 18 ऑरेंज कैप विजेता देखने को मिल चुके हैं. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दो बार ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर उनसे भी आगे हैं. उन्होंने तीन बार ऑरेंज कैप जीती है.

IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

खिलाड़ी मैच रन टीम साल
शॉन मार्श11616किंग्स इलेवन पंजाब2008
मैथ्यू हेडन12572चेन्नई सुपर किंग्स2009
सचिन तेंदुलकर15618मुंबई इंडियंस2010
क्रिस गेल12608रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2011
क्रिस गेल15733रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2012
माइकल हसी16733चेन्नई सुपर किंग्स2013
रॉबिन उथप्पा16660कोलकाता नाइट राइडर्स2014
डेविड वॉर्नर14562सनराइजर्स हैदराबाद2015
विराट कोहली16973रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2016
डेविड वॉर्नर14641सनराइजर्स हैदराबाद2017
केन विलियमसन17735सनराइजर्स हैदराबाद2018
डेविड वॉर्नर12692सनराइजर्स हैदराबाद2019
केएल राहुल14670किंग्स इलेवन पंजाब2020
रुतुराज गायकवाड़16635चेन्नई सुपर किंग्स2021
जोस बटलर17863राजस्थान रॉयल्स2022
शुभमन गिल17890गुजरात टाइटंस2023
विराट कोहली15741रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2024
साई सुदर्शन15759गुजरात टाइटंस2025

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में कैसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11? रोहित शर्मा के साथ ये मैच विनर करेगा ओपनिंग!

---विज्ञापन---

IPL 2026 में कौन जीत सकता है ऑरेंज कैप?

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने के अभी से कुछ प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं. संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं. वो IPL में भी इसी फॉर्म को जारी रखते हुए ऑरेंज कैप जीतना चाहेंगे. इसके अलावा फैंस की नजर फिन एलन, टिम सीफर्ट, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन जैसे विदेशी खिलाड़ियों पर भी होगी. विराट कोहली IPL में अपनी तीसरी, वहीं रोहित शर्मा अपनी पहली ऑरेंज कैप जीतने के लक्ष्य से उतरेंगे. देखना होगा कि इस सीजन कौन सबसे अधिक रन बनाता है.

ये भी पढ़ें:- ‘अब भी ट्रॉफी चुराकर…’, पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मोहसिन नकवी की उड़ी धज्जियां, पूर्व खिलाड़ी का फूटा गुस्सा

---विज्ञापन---
First published on: Mar 16, 2026 02:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.