---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PBKS vs SRH मैच में अर्शदीप सिंह रहे सबसे महंगे गेंदबाज, फिर भी मैच के बाद मिला ये खास अवॉर्ड, जानें कारण

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स की टीम का आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. टीम ने सनराइजर्स के खिलाफ मैच में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है. अर्शदीप सिंह मैच में सबसे महंगे गेंदबाज बनकर सामने आए लेकिन इसके बाद भी उनको मैच के बाद एक खास अवॉर्ड मिला है. ऐसा क्यों हुआ आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026 PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच में एक शानदार मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में बल्लेबाजों ने जमकर रनों की बरसात करते हुए 400 से ज्यादा रन बनाए. पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ पारी के दम पर टीम ने 220 रनों का स्कोर चेज कर लिया. पंजाब ने जीत तो हासिल कर ली लेकिन टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मैच में सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. इसके बाद भी उन्हें मैच खत्म होने के बाद एक अवॉर्ड के तहत 1 लाख का चेक मिला. ऐसा क्यों हुआ आइए आपको भी बताते हैं. 

अर्शदीप सिंह को क्यों मिला अवॉर्ड?

अर्शदीप सिंह का टी20 क्रिकेट में बीते दिनों से प्रदर्शन थोड़ा सवालों के घेरे में रहा है. उनकी जमकर धुनाई हो रही है और बल्लेबाज उनके आगे जमकर रन बना रहे हैं. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 12.50 की इकॉनमी से 50 रन खर्च किए. इस दौरान उनको 2 विकेट भी मिले. अर्शदीप सिंह को मैच में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने के लिए 1 लाख का इनाम मिला है. उन्होंने इस मैच में कुल 10 डॉट गेंदें फेंकी. ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड के तहत उनको ये इनाम मिला है. 

---विज्ञापन---

बल्लेबाजों के दम पर पंजाब ने जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 219 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी पंजाब की टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली. पंजाब ने इस मैच में 7 गेंद रहते ही जीत लिया. टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026: मैच के दौरान फोन चलाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी को भी लगेगी फटकार? टीम मैनेजर की गलती पड़ेगी भारी

First published on: Apr 12, 2026 04:13 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola