Mumbai Indians IPL 2026

IPL 2026 में कैसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11? रोहित शर्मा के साथ ये मैच विनर करेगा ओपनिंग!

Mumbai Indians: IPL 2026 की शुरुआत में दो हफ्ते से भी कम समय बाकी है. इस बार मुंबई इंडियंस की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है. वो IPL 2026 जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 कैसी होगी और रोहित शर्मा के साथ आखिर किसे ओपनिंग करने का मौका मिलेगा. आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं.

Mumbai Indians: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. टूर्नामेंट का पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाएगा. IPL में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसमें से मुंबई इंडियंस सबसे मजबूत नजर आ रही है. MI ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है. रोहित शर्मा के साथ पिछले साल रयान रिकेल्टन ओपनिंग करते हुए नजर आए थे लेकिन इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कैसी होगी MI की प्लेइंग 11?

मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा. रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग कर सकते हैं. सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या पर मिडल ऑर्डर का दारोमदार होगा. फिनिशर के रूप में विल जैक्स और मिचेल सैंटनर खेल सकते हैं. दोनों स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं. तेज गेंदबाजी में उनके पास जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट का विकल्प है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ