न रोहित, न कोहली..ये खिलाड़ी बनेगा प्लेयर ऑफ द मैच, MI vs RCB मुकाबले से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी

Dale Steyn On MI vs RCB Match: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर डेल स्टेन ने दावा किया है कि एमआई और आरसीबी के बीच ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह कोई और खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच साबित हो सकता है.

Virat Kohli Rohit Sharma

Virat Kohli Rohit Sharma

Who Will Be Player of the Match In MI vs RCB Clash: जब भी मुंबई और बेंगलुरु फ्रेंचाइजी का मुकाबला होता है, तो हमेशा नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होती हैं, लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो इन सुपरस्टार प्लेयर्स के बीच लाइमलाइट हासिल कर सकता है.

विज्ञापन

‘पांड्या होंगे मैच विनर’

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को रविवार 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ होने वाले IPL 2026 के हाई वोल्टेज मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने का समर्थन किया है . इस मुकाबले में हार्दिक के अलावा कई भारतीय सितारे भी नजर आएंगे, जिनमें सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और विराट कोहली शामिल हैं.

विज्ञापन

हार्दिक की परफॉर्मेंस

हार्दिक अभी तक आईपीएल के इस सीजन में अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं; 2 पारियों में बल्ले से उनका औसत सिर्फ 27 रहा है और स्ट्राइक रेट 158.82 है. गेंदबाजी में भी उनकी परफॉर्मेंस एवरेज से से नीचे रही है; उन्होंने 56 के औसत और 11.20 की इकॉनमी रेट से सिर्फ एक विकेट लिया है.

विज्ञापन

फिल सॉल्ट से उम्मीदें

डेल स्टेन ने आरसीबी के ओपनर फिल सॉल्ट का भी इस बात को सपोर्ट किया है और उम्मीद जताई है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन की खराब शुरुआत के बाद वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी करेंगे. इस विस्फोटक दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीन मैचों में 18 के औसत से सिर्फ 54 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

बुमराह को लेकर दावा

प्रोटियाज टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने ये भी भविष्यवाणी की है कि बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विकेट लेने में कामयाब रहेंगे. इस चैंपियन तेज गेंदबाज के पास 8 की बेहतरीन इकॉनमी रेट होने के बावजूद, हैरानी की बात है कि शुरुआती तीन मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ