हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्यों वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए जरूरी है रोहित शर्मा? गिल-गंभीर की परेशानी कर सकते हैं हल

Rohit Sharma: टीम इंडिया ने 2011 के बाद से वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है. ऐसे में भारतीय टीम इस सूखे को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खत्म करना चाहेगी. जिसके लिए टीम मैनेजमेंट ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. जिसमें रोहित शर्मा को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है.

विज्ञापन
Rohit Sharma का वनडे वर्ल्ड कप में शानदार है रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू कर दी है. जिसके कारण ही इस टूर्नामेंट के लिए अब टीम भी बनाई जा रही है. ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है. इस बीच रोहित शर्मा से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ रही है. कुछ का मानना है कि रोहित इस मेगा टूर्नामेंट को नहीं खेल पाएंगे. उनके रिप्लेसमेंट की भी बातें चल रही है. हालांकि अगर रोहित के रिकॉर्ड को देखें तो वो टीम इंडिया के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. जिसके पीछे 3 बड़े कारण हैं. 

वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड 

जैसे ही वनडे वर्ल्ड कप आता है, वैसे ही दिग्गज रोहित शर्मा का कद बड़ा हो जाता है. अब तक हिटमैन ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में कुल 28 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 60.57 की बेहद शानदार औसत से 1575 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 6 अर्धशतक भी बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 का रहा है. रोहित को बड़ी पारियां खेलनी आती है. जिसके कारण ही वो बल्लेबाजी से ही पूरा मैच बदल सकते हैं. साउथ अफ्रीका में टीम को ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत होगी. जो बल्लेबाजी में मैच को अपनी तरह से चला सके. 

आक्रामक बल्लेबाजी से बदल सकते हैं गेम 

पिछले वर्ल्ड कप में जो रोहित शर्मा ने किया था. अगर उन्होंने कुछ वैसा ही अगले वनडे वर्ल्ड कप में कर दिया, तो टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के लिए चीजें आसान हो जाएंगी. अगला वनडे वर्ल्ड कप रोहित के लिए आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है. ऐसे में वो खुलकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसी स्थिति में वो पावरप्ले में ही आक्रामक बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम को मैच से ही बाहर कर सकते हैं. रोहित शर्मा ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप में कुल 54 छक्के जड़े हैं. अगर वो दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में खेले, तो और भी गगनचुंबी छक्के जड़ सकते हैं. रोहित के आक्रामक खेलने के कारण शुभमन गिल और विराट कोहली के पास सेट होने का टाइम होगा. जिसके कारण ही टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में बेहतर बैलेंस नजर आ सकता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘पैंट की तरह मन बदलते हो…’ पाकिस्तानी चीफ सिलेक्टर पर फूटा जेसन गिलेस्पी का गुस्सा

कप्तानी में भी गिल की कर सकते हैं मदद  

टीम इंडिया फिलहाल रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में यशस्वी जायसवाल को देख रही है. लेकिन रोहित शर्मा फिलहाल उनके बेहतर नजर आ रहे हैं. हिटमैन बल्लेबाजी के साथ ही साथ कप्तानी में भी शुभमन गिल की मदद कर सकते हैं. आज तक हिटमैन एक भी वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीते हैं. ऐसे में वो इस सपने को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा सकते हैं. जो भूमिका 2011 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर ने निभाई थी. कुछ वैसा ही रोहित शर्मा भी 2027 में कर सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया को फिलहाल उनकी उम्र ना देखकर भरोसा जताना चाहिए. जिससे वो बिना दबाव के खेल सके. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola