Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को इशारों-इशारों में मिली चेतावनी, कीरोन पोलार्ड ने छोटी उम्र को लेकर कही ये बात

Kieron Pollard Warns Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का नाम आज हर क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट की जुबान पर है, ऐसे में मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड भी कहां पीछे रहने वाले, उन्होंने इस यंग सेंसेशन की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही हाइप को लेकर इशारों-इशारों में सतर्क भी कर दिया.

Author
Edited By : Shariqul Hoda Updated: Apr 11, 2026 20:06
Kieron Pollard Vaibhav Sooryavanshi

Kieron Pollard On Vaibhav Sooryavanshi: आपको याद होगा कि इस आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद को मिड-ऑन के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया था. इसके कुछ ही गेंदों बाद एक और छक्का लगा. आरसीबी के खिलाफ, उन्होंने जोश हेजलवुड का स्वागत बैकवर्ड प्वॉइंट के ऊपर से छक्का लगाकर किया. अब तक ये साफ हो चुका है कि वैभव गेंदबाजों को नहीं खेलते, बल्कि वो सिर्फ गेंद को खेलते हैं.

मुंबई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव को लेकर सवाल

राजस्थान रॉयल्स का ये टीनएजर इस आईपीएल की सबसे पॉपुलर प्लेयर रहा है. इतना कि रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में MI और RCB के बीच मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सूर्यवंशी के बारे में सवाल पूछा गया. मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड के रिएक्शन से लगा कि उन्हें इसकी उम्मीद थी. हालांकि पोलार्ड ने इस मामले पर अपना नजरिया साफ किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल के साथ कौन है ये क्यूट गर्ल? जानिए गुजरात टाइटंस कैंप की नई सनसनी की पूरी डिटेल

वैभव की छोटी उम्र पर क्या कहा?

त्रिनिदाद के इस लेजेंड ने कहा, ’15 साल की उम्र में, मैं तब भी स्कूल में था और क्लब क्रिकेट खेल रहा था. मुझे तो इतना भी श्योर नहीं था कि मेरा कोई करियर बनेगा भी या नहीं. लेकिन फिर भी यह बहुत रोमांचक है. किसी युवा खिलाड़ी को पूरी दुनिया में धूम मचाते देखना बहुत रोमांचक होता है. और वो अपने युवा जोश का फायदा उठा रहा है, और ये सिलसिला उसके लिए और भारतीय क्रिकेट के लिए भी लंबे समय तक चलता रहे.’

---विज्ञापन---

हाइप से सावधान रहने की दी सलाह

हालांकि पोलार्ड ने फिर एक सावधानी भरी बात कही. उन्होंने कहा, ‘हम लगातार नए टैलेंट सामने लाते रहते हैं, और हमें बस उसे लगातार एनकरेज करते रहना चाहिए. एक बात जो मैं हमेशा कहता हूं- जब वह अच्छा कर रहा हो तो हमें उसके पीछे आंख मूंदकर नहीं भागना चाहिए. और अगर वो कुछ मैचों में नाकाम रहते हैं और विरोधी खिलाड़ी उसकी कमजोरियों को पकड़ लेते हैं, तो हम उसे किनारे कर देते हैं और उसके बारे में सब कुछ भूल जाते हैं.’

पोलार्ड ने आगे कहा, मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर, एक इंसान के तौर पर मेरा सबसे बड़ा डर यही है कि हम सब उसकी हाइप के पीछे भागते हैं, और फिर जब कुछ गड़बड़ होती है, तो फिर से कहूंगा, वो एक टैलेंट है, वो अच्छा कर रहा है, और ये सिलसिला उसके लिए लंबे समय तक चलता रहे.’

First published on: Apr 11, 2026 08:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.