शुभमन गिल के साथ कौन है ये क्यूट गर्ल? जानिए गुजरात टाइटंस कैंप की नई सनसनी की पूरी डिटेल

Who is Tanvi Shah: गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत भले कुछ खास न रही हो, लेकिन इस कैंप में एक ऐसी 'सनसनी' की मौजूदगी देखने को मिली है, जो क्रिकेट फैन की फेवरेट बनती जा रही है. हाल ही में जीटी के कप्तान शुभमन गिल और वॉशिंगटन के साथ एक वीडियो चैट काफी पॉपुलर हुआ था, जिसके बाद जेंटलमैन गेम में दिलचस्पी रखने वाले लोग ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये हसीना है कौन.

Tanvi Shah
1 / 8

Tanvi Shah Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस से जुड़ी ये क्यूट गर्ल पेशेवर तौर पर काफी टैलेंटेड है, क्रिकेट और बाकी स्पोर्ट्स से इनका कनेक्शन कोई नया नहीं है. आइए आज हम आपको इनसे रूबरू करना जा रहे हैं.

विज्ञापन

कौन है ये हसीना

कौन है ये हसीना 2 / 8

आईपीएल 2026 में चौके-छक्को की बरसात के बीच पॉपुलर हो रही इस ब्यूटी का नाम तन्वी शाह है.इनका ग्लैमरस और प्रोफेशनल लुक हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है. शोख अदाएं और खूबसूरत स्माइल की वजह से इनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है.

विज्ञापन

पेशा

पेशा 3 / 8

तन्वी शाह पेशे से क्रिकेट एंकर, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर, मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लूएंसर हैं, उनके अंदर प्रोफेशनल कमिटमेंट कूट-कूटकर भरा है. वो मूल रूप से मूल रूप से महाराष्ट्र की हैं, लेकिन फिलहाल यूएई में रहती है.

टेनिस से रिश्ता

टेनिस से रिश्ता 4 / 8

शायद आपको ये पता न हो कि तन्वी शाह ने काफी कम उम्र में अपने प्रोफेशन करियर की शुरुआत बतौर टेनिस प्लेयर के तौर पर की. एक समय में उन्होंने भारतीय अंडर-16 वीमेंस टेनिस रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल की थी. साल 2000 में तन्वी जूनियर ऑस्ट्रेलियन ओपन में इंडिया को रिप्रजेंट कर चुकी हैं.

विज्ञापन

पहला असाइनमेंट

पहला असाइनमेंट 5 / 8

एक टेनिस प्लेयर होने के कारण उन्होंने टेनिस प्रीमियर लीग टूर्नामेंट भी होस्ट किया है, इस दौरान उन्होंने लिएंडर पेस जैसे महान भारतीय खिलाड़ी का भी इंटरव्यू लिया. इस तरह उन्होंने स्पोर्ट्स प्रेजेंशन की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया था.

शुरुआती पॉपुलैरिटी

शुरुआती पॉपुलैरिटी 6 / 8

क्रिकेट एंकर के तौर पर तन्वी शाह को पहली बार शोहरत तब मिली थी जब उन्होंने अबू धाबी टी-10 लीग में अपने प्रेजेंटेशन से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया. उस दौरान उन्होंने मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरीं थीं.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप को किया होस्ट

वर्ल्ड कप को किया होस्ट 7 / 8

अबू धाबी टी-10 लीग के जरिए नाम कमाने के बाद तन्वी ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और वो धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने लगीं. उन्होंने आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जैसे टॉप क्रिकेट इवेंट्स को होस्ट किया है.

GT से कब जुड़ीं?

GT से कब जुड़ीं?8 / 8

आईपीएल 2024 के दौरान वो गुजरात टाइटंस से जुड़ी थीं, जहां वो जीटी के खिलाड़ियों के इंटरव्यूज और फन चैट में शामिल होती है. अपने बिजी शेड्यूल के बीच वो अपने फिटनेस का ख्याल रखना नहीं भूलतीं, क्योंकि ये उनके मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन