Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘अब भी ट्रॉफी चुराकर…’, पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मोहसिन नकवी की उड़ी धज्जियां, पूर्व खिलाड़ी का फूटा गुस्सा

Kamran Akmal Angry PAK Loss: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को वनडे सीरीज में 2-1 से करारी हार थमाई. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने नई शुरुआत करने का फैसला किया था. उन्होंने वनडे टीम में बदलाव किया, फिर भी बांग्लादेश से हार गए. इसी को लेकर अब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का PCB चीफ मोहसिन नकवी पर गुस्सा फूटा है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 16, 2026 10:19
Kamran Akmal Angry PAK Loss
पाक की हार पर फूटा गुस्सा

Kamran Akmal Angry PAK Loss: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान टीम ने नई शुरुआत के इरादे से बांग्लादेश का दौरा शुरू किया था. पाकिस्तान को तीसरे वनडे में मात्र 11 रन से हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश ने इसी के साथ 2-1 से पाकिस्तान को पराजित किया. इसी को लेकर अब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल का जमकर गुस्सा फूटा है.

मोहसिन नकवी की उड़ाई धज्जियां

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल बांग्लादेश के खिलाफ 2-1 से मिली हार से बेहद गुस्से में थे. उनका मानना है कि नीदरलैंड जैसी टीम भी उन्हें हरा सकती थी. उन्होंने कहा, ‘अब स्थिति ऐसी है कि नीदरलैंड की टीम भी हमसे खेलना और हमें हराकर टेस्ट क्रिकेट में जगह बनाना चाहेगी. यह पाकिस्तान टीम की स्थिति है. बांग्लादेश आसानी से 350 रन बना सकता था लेकिन वो 290 पर आउट हो गए. लिटन दास धीमे खेले, फिर भी हम हार गए.’

---विज्ञापन---

अकमल इसी बीच PCB चीफ मोहसिन नकवी पर निशाना साधने से पीछे नहीं हटे, जो एशिया कप 2025 में भारत की जीत के बावजूद ट्रॉफी अपने साथ ले जाने को लेकर विवादों में आए थे. कामरान ने कहा, ‘अगर आप टीमों को मैचों में नहीं हरा सकते, तो क्या अब आप ट्रॉफी चुराकर उसे घर लाएंगे?’

ये भी पढ़ें:- MI फैंस के लिए खुशखबरी! IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा ने शुरू की खास तैयारी, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

पाकिस्तान टीम ने फिर किया निराश

पाकिस्तान टीम ने 11 मार्च 2026 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में मैच खेला. पाक टीम 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई. जवाब में बांग्लादेश ने 8 विकेट और लगभग 35 ओवर रहते जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने दूसरे मैच में वापसी की और 128 रन से धमाकेदार जीत अपने नाम की.

सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. मीरपुर में 15 मार्च को हुए तीसरे वनडे में बांग्लादेश ने 290 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तानी टीम 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और बांग्लादेश ने 11 रन से मैच जीता. इसी के साथ उन्होंने 2-1 से पाक को खदेड़ा.

ये भी पढ़ें:- IPL शुरू किया, फिर हुए बैन, अब वापसी! राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में है ये ‘विवादित’ नाम

First published on: Mar 16, 2026 10:19 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.