IPL शुरू किया, फिर हुए बैन, अब वापसी! राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में है ये 'विवादित' नाम

Lalit Modi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पिछले कुछ महीनों से राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबरें सामने आ रही हैं. IPL की पहली चैंपियन RR को खरीदने के लिए चार बड़े दावेदारों के नाम सामने आए हैं. इसमें IPL की शुरुआत करने वाले ललित मोदी का नाम भी शामिल है.

IPL RR

RR को खरीदने की रेस में ये विवादित नाम

Lalit Modi: IPL 2026 की शुरुआत में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दोनों के बिकने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. RCB पर कई बड़े निवेशकों ने नजर रखी हुई है. राजस्थान रॉयल्स IPL इतिहास की पहली चैंपियन टीम थी और अब उन्होंने नया मालिक ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उनके संभावित खरीदार में एक ऐसा विवादित नाम सामने आ रहा है, जिसने IPL शुरू किया था और फिर BCCI ने उन्हें बैन कर दिया. अब वो टीम खरीदकर IPL में वापसी करने का प्लान बना रहे हैं.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स खरीदने के दावेदार हैं IPL के जन्मदाता

IPL 2026 से पहले RR और RCB की बिक्री की खबर पर सभी की नजर है. कई बड़े बिजनेसमैन अपना दांव लगा रहे हैं. खेल नाओ की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में अभी कुल 4 बड़े दावेदार हैं. इस लिस्ट में IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का नाम भी शामिल है. वह अमेरिका के एक बिजनेसमैन काल सोमानी के साथ मिलकर RR को खरीदने की दावेदारी पेश कर रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि RR को खरीदने वाले सभी दावेदारों और मैनेजमेंट के बीच बातचीत होगी.

विज्ञापन

कौन-कौन है राजस्थान रॉयल्स को खरीदने का दावेदार?

रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स टीम को खरीदने के 4 दावेदार हैं. नीचे उनकी लिस्ट दी गई है:

विज्ञापन
  • आदित्य बिरला ग्रुप और डेविड ब्लिट्जर
  • सत्यन गजवानी की टीम
  • काल सोमानी और IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी
  • अदार पूनावाला

आपको बता दें कि इनमें से कुछ निवेशक RCB को खरीदने में भी रुचि दिखा रहे हैं.

IPL शुरू करने वाले ललित मोदी ही हो गए थे बैन

ललित मोदी ने 2008 में IPL की शुरुआत करने में बड़ा किरदार निभाया था. वो IPL के पहले चेयरमैन और कमिश्नर थे. दो साल तक उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग चलाई. 2011 में चीजें तब बदली जब पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोच्चि टस्कर्स केरला ने IPL में कदम रखा. इसी बीच कोच्चि टीम की खरीदी को लेकर विवाद शुरू हुआ और ललित मोदी का नाम सामने आया. BCCI ने जांच की और ललित मोदी पर गड़बड़ी के आरोप सही साबित हुए. इसी वजह से उनपर बैन लगा दिया गया. ललित फिलहाल लंदन में रहते हैं और अगर वो काल सोमानी के साथ मिलकर RR खरीदने में सफल होते हैं, तो यह 13 साल बाद उनकी IPL में वापसी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ