Joe Root Century: मैनचेस्टर के मैदान पर जो रूट के बल्ले से एक और शतक निकला है। रूट ने अपनी इस सेंचुरी के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर डाला है। भारत के खिलाफ रूट के बल्ले से निकला यह 12वां शतक है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, रूट ने टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में कुमार संगाकारा की बराबरी भी कर ली है। इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रूट के नाम दर्ज हो गया है। इंग्लिश बल्लेबाज ने सर डॉन ब्रैडमैन का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है।
रूट का एक और शतक
तीसरे दिन जो रूट बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रूट ने मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक शानदार शॉट लगाए। रूट ने अपना अर्धशतक 99 गेंदों में पूरा किया। वहीं, शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने 179 गेंदें खेलीं। रूट के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में यह 38वां शतक निकला है। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रूट ने सेंचुरी तक पहुंचने के लिए कुल 13 चौके जमाए।
भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक
टेस्ट क्रिकेट में जो रूट भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। मैनचेस्टर में उन्होंने टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक के सामने 12वां शतक जमाया। रूट ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा। स्मिथ के नाम 11 शतक दर्ज हैं।
डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड ध्वस्त
घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का बड़ा रिकॉर्ड भी रूट के नाम जुड़ गया है। उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन को इस मामले में पीछे छोड़ा है। इंग्लैंड में खेलते हुए रूट ने भारत के खिलाफ यह 9वां शतक जमाया है।
पोंटिंग से भी निकले आगे
जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर 120 रन बनाने के साथ ही रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। पोंटिंग ने टेस्ट में 13,378 रन बनाए हैं, जिससे अब रूट आगे निकल गए हैं।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines