Live Updates
Jharkhand vs Rajasthan LIVE: विराट सिंह आउट
झारखंड को दूसरा झटका लग गया है. विराट 11 रन बनाकर चलते बने हैं. झारखंड ने अपना दूसरा विकेट सिर्फ 31 रनों के स्कोर पर गंवा दिया है.
Jharkhand vs Rajasthan LIVE: 5 ओवर बाद झारखंड 19/1
5 ओवर के बाद झारखंड के स्कोर बोर्ड पर 19 रन लग गए हैं. विराट सिंह 6 और शिखर मोहन 9 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. राजस्थान के गेंदबाजों ने अब तक काफी कसी हुई गेंदबाजी की है.
Jharkhand vs Rajasthan LIVE: झारखंड को लगा पहला झटका
झारखंड को पहला झटका लग गया है. उत्कर्ष महज 4 रन बनाकर चलते बने हैं. खलील अहमद ने दिलाई है राजस्थान को बड़ी सफलता.
Rajasthan vs Jharkhand LIVE: राजस्थान की प्लेइंग 11
राजस्थान की प्लेइंग 11: मनेंद्र नरेंद्र सिंह (विकेटकीपर), सुमित गोदारा, महिपाल लोमरोर, दीपक हुडा, करण लांबा, मानव सुथार (कप्तान), मुकुल चौधरी, कुकना अजय सिंह, अशोक शर्मा, अनिकेत चौधरी, खलील अहमद
Rajasthan vs Jharkhand LIVE: झारखंड की प्लेइंग 11
झारखंड की प्लेइंग 11: विराट सिंह, शिखर मोहन, उत्कर्ष सिंह, रॉबिन मिंज, कुमार कुशाग्र (w/c), सुशांत मिश्रा, अनुकूल रॉय, शुभ शर्मा, राजनदीप सिंह, मनीषी, शुभम सिंह
Rajasthan vs Jharkhand LIVE: राजस्थान ने जीता टॉस
टॉस का सिक्का राजस्थान के पक्ष में उछला है और टीम के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यानी झारखंड पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी.
Jharkhand vs Rajasthan Vijay Hazare Trophy 2025-26 Live Cricket Score and Updates: विजय हजारे टूर्नामेंट में झारखंड का सामना आज राजस्थान से हो रही है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले झारखंड को बैटिंग करने का न्योता दिया है. ईशान किशन आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं.
पहले मैच में 412 रन बनाने के बावजूद भी झारखंड को हार का मुंह देखना पड़ा था. ईशान किशन ने बल्ले से खूब तबाही मचाई थी और सिर्फ 39 गेंदों में 125 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. वहीं, विराट सिंह ने भी शानदार पारी खेली थी. हालांकि, टीम के बॉलर्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. दूसरी ओर, राजस्थान को पहले गेम में मध्य प्रदेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा था.
Jharkhand vs Rajasthan Vijay Hazare Trophy Where To Watch Live Streaming
झारखंड औह राजस्थान के बीच होने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. इसके साथ ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.
Jharkhand vs Rajasthan: Weather and Pitch report
झारखंड और राजस्थान के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड पर आमतौर पर बल्लेबाजों का राज देखने को मिलता है. मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है. हालांकि, पिच से स्पिनर्स को भी मदद मिलती है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines