Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

6,6,6,6,6,6,6…ईशान किशन ने तूफानी बैटिंग से उड़ाया गर्दा, महज 20 गेंदों में ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक

Ishan Kishan: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में ईशान किशन ने अपनी तूफानी बैटिंग से जमकर गर्दा उड़ाया. ओपनिंग करने उतरे ईशान ने 20 गेंदों की अपनी इनिंग में चौके-छक्कों की बरसात करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 4, 2026 20:47
Ishan Kishan

Ishan Kishan IND vs SA Warm Up: डीवाई पाटिल स्टेडियम में ईशान किशन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में ईशान ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गर्दा उड़ा डाला. अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने उतरे ईशान ने क्रीज पर आते के साथ ही चौके-छक्कों की बरसात कर डाली. विकेटकीपर बैटर ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका.

ईशान ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने का इनाम ईशान किशन को वॉर्मअप मैच में मिला और वह अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे. ईशान इस मौके को भुनाने में पूरी तरह से सफल भी रहे. उन्होंने 20 गेंदों की अपनी पारी में 53 रन जड़े.

---विज्ञापन---

ईशान कमाल की लय में नजर आए और उन्होंने साउथ अफ्रीका के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया. विकेटकीपर बैटर ने रिटायर्ड आउट होने से पहले खेली 20 गेंदों में 265 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए 53 रन ठोके. अपनी इस इनिंग के दौरान ईशान ने 2 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup के इतिहास में अब तक कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन? एक क्लिक में पढ़ें सबकुछ

नॉर्टजे के ओवर में ठोके 29 रन

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर एनरिक नॉर्टजे के पहले ही ओवर में चौके-छक्कों की बरसात कर डाली. अभिषेक ने ओवर की पहली बॉल को दर्शकों के बीच पहुंचाया. इसके बाद दूसरी बॉल पर एक रन लेकर स्ट्राइक ईशान को दे दी. ईशान ने तीसरी और चौथी बॉल को लगातार बाउंड्री लाइन के पार सिक्स के लिए पहुंचाया. पांचवीं गेंद पर ईशान के बल्ले से चौका निकला, तो ओवर की लास्ट बॉल को भी विकेटकीपर बल्लेबाज फैन्स के बीच में भेजने में सफल रहा. इस तरह से नॉर्टजे के एक ही ओवर में कुल 29 रन बने.

First published on: Feb 04, 2026 08:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.