हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुभमन गिल के पास दौड़ते हुए आए ईशान किशन और मुंह पर फेर दिया हाथ, Video वायरल

Ishan Kishan Shubman Gill Viral Video: ईशान किशन और शुभमन गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ईशान मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
ishan kishan shubman gill viral video

Ishan Kishan Shubman Gill Viral Video: शुभमन गिल और ईशान किशन की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। कुछ दिन पहले शुभमन गिल के बर्थडे पर ईशान किशन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे गिल के चेहरे पर केक लगाते नजर आ रहे थे। दोनों खिलाड़ियों के मस्ती मजाक करते हुए कई वीडियो वायरल हो जाते हैं। इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

अचानक की ये हरकत

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद जब गिल दूसरे खिलाड़ियों से हाथ मिलाने लगते हैं तो ईशान किशन पीछे से दौड़ते हुए आते हैं और अचानक गिल के चेहरे पर हाथ फेर देते हैं। गिल अचानक दूर हटते हैं, फिर दिखता है कि वे अपने चेहरे से कुछ पोंछते हैं। इसके बाद ईशान भाग जाते हैं। इंडियन क्रिकेट प्लेयर के नाम से इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 33 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि ये पता नहीं चला कि ईशान ने ऐसा क्यों किया, लेकिन फैंस इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सारा तेंदुलकर के इंस्टा पोस्ट ने कर दिया खुलासा, ये है शुभमन गिल का वो ‘बेस्ट’ फ्रैंड?

विज्ञापन

ईशान किशन को मिल सकता है मौका

एक फैन ने कयास लगाते हुए लिखा- टी-शर्ट उठाकर पसीना लगा दिया। वहीं एक ने लिखा- इनका अलग ही चल रहा है। एक यूजर ने कहा- ये दोनों हर वक्त फ्रेम में कुछ न कुछ करते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि ईशान काफी शरारती है। इन दोनों की दोस्ती सलामत रहे। एक यूजर ने इन दोनों को इंडियन जंपा और स्टोइनिस करार दिया है। बहरहाल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर को होगा। कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में ईशान किशन को टीम में मौका दिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो एक बार फिर फैंस मैदान पर ईशान और गिल को एक साथ खेलते देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- विराट का शतक रोकने के लिए जानबूझकर गेंदबाज ने फेंकी वाइड? बांग्लादेश के कप्तान ने बताया पूरा सच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola