सारा तेंदुलकर के इंस्टा पोस्ट ने कर दिया खुलासा, ये है शुभमन गिल का वो 'बेस्ट' फ्रैंड?

Sara Tendulkar, IND vs BAN Pune: पुणे में सारा तेंदुलकर के रिएक्शन काफी वायरल हुए थे। वहीं सोशल मीडिया पर शुभमन गिल पर काफी चर्चाएं हुई थीं।

Sara Tendulkar Instagram Story Discloses Truth Of Shubman Gill Best Frient Viral Posts on X IND vs BAN Match

Sara Tendulkar Instagram Story Discloses Truth Of Shubman Gill Best Friend

Sara Tendulkar, IND vs BAN Pune: भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी जिसमें भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने भी 53 रनों का योगदान दिया था। इस मैच के दौरान स्टैंड में मौजूदा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया पर हमेशा की तरङ फिर से लोगों ने सारा और शुभमन को रिलेट करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

आपको पता ही होगा अक्सर सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें सामने आती हैं। भारत के मैच के दौरान भी जिस वक्त सारा मैदान पर दिखीं तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शुभमन को लेकर पोस्ट करना शुरू कर दिए। उसी बीच एक पोस्ट ऐसा भी था कि शुभमन जिस ब्लैक टी शर्ट वाले शख्स के साथ बैठी हैं वो शुभमन गिल का दोस्त है। हालांकि, तब इसे एक फालतू पोस्ट समझा जा रहा था। लेकिन मैच के बाद सारा की एक इंस्टा स्टोरी ने पूरा राज खोल दिया, कि आखिर कौन था वो शख्स।

विज्ञापन
Sara Tendulkar Instagram Story (Left), Shubman Gill Insta Friend

   Sara Tendulkar Story (Left), Shubman       Gill Insta Friend (Right)

विज्ञापन

कौन था शुभमन गिल का वो ‘बेस्ट’ फ्रैंड?

सारा तेंदुलकर मैच के दौरान स्टेडियम में दिखीं थीं। उन्होंने मैच के बाद फोटो इंस्टा स्टोरी पर सभी को टैग करते हुए शेयर की जो उस फोटो में थे। उसमें से वो ब्लैक टी शर्ट वाला शख्स भी था जो इंस्टाग्राम पर अपना नाम @jugnuuuu-13 लिखता है। उनका पूरा नाम खुशप्रीत सिंह औलख है। खास बात यह है कि शुभमन गिल इस आईडी को फॉलो करते हैं। अगर गिल की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह गिने-चुने 251 लोगों को फॉलो करते हैं। उनमें से एक हैं खुशप्रीत सिंह। यानी मैच के दौरान वायरल हुआ बेस्ट फ्रैंड वाला पोस्ट कहीं ना कहीं सच साबित हो सकता है।

विज्ञापन

शुभमन के सिक्स पर झूम उठी थीं सारा

अगर मैच के दौरान की बात करें तो शुभमन गिल ने 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी। इस पारी में जब गिल ने छक्के लगाए तो सारा तेंदुलकर के ऊपर भी कैमरे की नजर गई थी। इस मौके पर सारा खुशी से झूमकर तालियां बजाती दिख रही थीं। इसके बाद फिर क्या सोशल मीडिया पर फिर यूजर्स को रिलेट करने का मौका मिल गया। अब सारा तेंदुलकर की इस इंस्टा स्टोरी ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिर से सारा और शुभमन को लेकर बहुत सारी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, कभी भी इन दोनों की तरफ से खुद इसको लेकर कुछ भी ना बोला गया ना ही पोस्ट किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ