हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs GT: तूफानी शतक जड़कर साई सुदर्शन ने उड़ाए आरसीबी के होश, रिकॉर्ड्स की लगा दी लाइन

RCB vs GT: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात टाइटंस की टीम है. इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और साई ने तूफानी शतक जड़ा.

विज्ञापन
Sai Sudharsan

RCB vs GT: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. गुजरात टाइटंस की टीम मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसमें गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई है. सुदर्शन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल 2026 में कुछ बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिया है.  

साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार शतक 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की है. सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. हालांकि अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए. सुदर्शन ने अपनी 100 रनों की पारी के दौरान 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्का जड़ा. सुदर्शन ने एक छोर से पूरी पारी के दौरान आक्रामक बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी गेंदबाजों को उन्होंने दबाव में रखा. सीजन में अब तक प्रभावी नजर आए. क्रुणाल पांड्या के खिलाफ सुदर्शन सबसे ज्यादा आक्रामक नजर आए. जिसके कारण ही कप्तान रजत पाटीदार के भी सभी प्लान बुरी तरह से फेल हो गए. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में अब तक बेंच ‘गर्म’ कर रहे हैं ये 5 स्टार विदेशी खिलाड़ी, अकेले दम पर मैच पलटने का रखते हैं दम

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस के खड़ा किया बड़ा स्कोर 

साई सुदर्शन का साथ देते हुए गुजरात टाइटंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने भी 16 गेंदों में 25 रन बनाए. अंत में वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 19 रन जोड़े तो वहीं जेसन होल्डर ने सिर्फ 10 गेंदों में 23 रन ठोक दिए. जिसके कारण ही गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फिट होकर लौटा मैच विनर बल्लेबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola