IPL 2026 में अब तक बेंच ‘गर्म’ कर रहे हैं ये 5 स्टार विदेशी खिलाड़ी, अकेले दम पर मैच पलटने का रखते हैं दम
IPL 2026: आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. जिसके कारण ही इस लीग में बड़े-बड़े सुपरस्टार नजर आते हैं. ऐसे में कप्तान के ऊपर प्लेइंग 11 चुनने में परेशानी होती है. मैच विनर खिलाड़ियों से भरी प्लेइंग 11 चुनने के बाद भी कुछ स्टार खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ता है.

IPL 2026: आईपीएल में नियम है कि सभी टीमें प्लेइंग 11 में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ियों को ही मौका दे सकती है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों में शामिल स्टार विदेशी खिलाड़ियों को नुकसान होता है. सभी टीमों में 7 से 8 विदेशी खिलाड़ी होते हैं. ऐसे में कुछ स्टार खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका भी नहीं मिल पाता है. आईपीएल 2026 में अब तक 5 स्टार विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल सका है.
दासुन शनाका
2 / 6श्रीलंका के टी-20 कप्तान दासुन शनाका आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं. शनाका फिलहाल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उसके बाद भी राजस्थान की टीम उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं दे रही है.
रचिन रवींद्र
3 / 6न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं. रचिन की टीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. हालांकि उसके बाद भी उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है.
एडम मिल्ने
4 / 6राजस्थान रॉयल्स की टीम ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को भी अपने साथ जोड़ा है, लेकिन अभी तक उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया है. एडम मिल्ने भी अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं.
दुश्मंथा चमीरा
5 / 6श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा पिछले सीजन से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं. आईपीएल 2026 में अब तक चमीरा को खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. फिलहाल आगे भी ऐसा ऐसा होना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.
अजमातुल्लाह ओमरजई
6 / 6अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अजमातुल्लाह ओमरजई भी अब तक आईपीएल 2026 में बेंच पर ही बैठे नजर आए हैं. ओमरजई ने पिछले सीजन फ्रेंचाइजी के लिए कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित किया था.