Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: हार के बावजूद गुजरात टाइटंस के लिए आई खुशखबरी, कप्तान गिल की चोट पर मिला बहुत बड़ा अपडेट

Shubman Gill Injury Update: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रन से बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल नहीं खेले. अब उनकी चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 5, 2026 07:06
Shubman Gill Injury Update
गिल की चोट पर बड़ा अपडेट

Shubman Gill Injury Update: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 4 अप्रैल को धमाकेदार मैच देखने को मिला. यह मुकाबला आखिरी गेंद तक गया और राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत अपने नाम की. गुजरात टाइटंस रन चेज में पीछे रह गई और मात्र 6 रन से हार गई. कप्तान शुभमन गिल की कमी साफ तौर पर GT को खली. उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान ने टीम की कमान संभाली. मैच में हार के बाद उन्होंने कप्तान गिल की वापसी पर सकारात्मक अपडेट दिया.

कब वापसी करेंगे शुभमन गिल?

शुभमन गिल चोटिल होने के कारण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले का हिस्सा नहीं बने. राशिद खान ने मैच के बाद गिल की चोट पर अपडेट दिया और बताया कि वो जल्द ही फिट हो जाएंगे. उन्होंने गिल के अगले मैच में खेलने की संभावना जताई. उन्होंने कहा, ‘वो ठीक हैं. उम्मीद है कि वो अगले मैच तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे. उन्हें सिर्फ मसल स्पाज्म हुआ था और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: गुजरात को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का खेल, पंजाब की गई बादशाहत

हार पर राशिद खान का बड़ा बयान

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए GT को 211 रनों का लक्ष्य दिया. गुजरात टाइटंस 11-12 ओवर तक मजबूत स्थिति में थी. इसके बाद लगातार विकेट गिरे थे. राशिद खान और कगिसो रबाडा ने मिलकर कुछ बड़े शॉट्स लगाए. मैच अंतिम ओवर तक गया, जहां टीम को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे. RR के तुषार देशपांडे ने तगड़ी गेंदबाजी की और मात्र 4 रन दिए. इसी के चलते राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से मैच जीता.

---विज्ञापन---

कप्तान राशिद खान ने गुजरात टाइटंस की हार पर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी लेकिन 12वें और 13वें ओवर में हमने लगातार विकेट गंवाए. यह चीज हमें बैकफुट पर ले गई. इस विकेट पर 9-10 रन प्रति ओवर बनाना मुश्किल नहीं, लेकिन हमने कुछ विकेट बहुत जल्दी गंवा दिए. इसी वजह से हम तेजी से आगे नहीं बढ़ पाए.’

ये भी पढ़ें:- सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, अचानक अपने वतन लौटा ये विदेशी खिलाड़ी

First published on: Apr 05, 2026 06:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.