IPL 2026: आरसीबी के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली लंबे समय के बाद मैदान पर नजर आने वाले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनिंग मैच के लिए वो खास अंदाज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. हर युवा गेंदबाज उनका विकेट लेना चाहता है. पंजाब किंग्स के युवा गेंदबाज ने अब विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है. वो आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली का पैर छूना चाहते हैं. हालांकि इसके पहले उस खिलाड़ी ने जो कहा, वो किंग के फैंस को पसंद नहीं आएगा.
पंजाब किंग्स के युवा खिलाड़ी ने जीत लिया कोहली फैंस का दिल
आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने युवा स्पिनर विशाल निषाद को खरीदा है. इस युवा गेंदबाज ने यूपी टी-20 लीग में खुद को साबित किया है. अब वो पंजाब किंग्स की टीम के साथ तैयारी कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है. किंग कोहली के बारे में बोलते हुए विशाल ने कहा, ‘मैं अभी तक विराट कोहली भैया से नहीं मिला हूं, लेकिन इस सीजन में मेरा उनसे दो बार सामना होगा और अगर मैं उनका विकेट ले लेता हूं, तो मैं उनके पैर छूऊंगा.’ किंग कोहली ने युवा खिलाड़ियों के बीच ये सम्मान कमाया है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन में हरप्रीत बरार की जगह निषाद को प्लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं. स्पिनरों के खिलाफ कोहली को हाल के समय में दिक्कत होती है.
VISHAL NISHAD ON VIRST KOHLI: ♥️🥹
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 24, 2026
– "I haven't met Virat Kohli bhaiya yet, but I will face him twice this season, and if I take his wicket, I will touch his feet". pic.twitter.com/2zuRRcnIWt
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बिक गई राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी! जानें किसने 15 हजार करोड़ में खरीदी टीम
बड़ा बदलाव कर सकती है पंजाब किंग्स
पिछले सीजन फ्रेंचाइजी ने फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि वहां पर उन्हें आरसीबी के खिलाफ 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम बल्ले के साथ ही साथ गेंदबाजी में भी अटैक कर सकती है. इस टीम में फिलहाल कई मैच विनर गेंदबाज भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर की टीम पूरे 40 ओवर में अटैक करने की रणनीति अपना सकती है. पिछले 18 सालों से फ्रेंचाइजी अपनी ट्रॉफी के तलाश में नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले रिंकू सिंह को मिलेगा बड़ा तोहफा, UP में बनेंगे बड़े अधिकारी










