Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: CSK को हराकर RCB ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा फेरबदल, राजस्थान को हुआ नुकसान

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला. आरसीबी की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके साथ ही अब रजत पाटीदार की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेल कर दिया है.

Author
Written By: Aditya Updated: Apr 6, 2026 00:10
IPL 2026 Points Table
IPL 2026 Points Table

RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मजेदार मुकाबला देखने को मिला. जहां पर आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 250 रन बनाए. जवाब में सीएसके की टीम 207 रनों पर ही सिमट गई और 43 रनों से मुकाबला हार गई. इस मुकाबले में जीत के बाद आरसीबी की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल कर दिया है. जिससे राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है.  

आरसीबी ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का खेल 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अब पॉइंट्स टेबल में टॉप की जगह पर दोबारा कब्जा किया है. वहीं इस मुकाबले में शर्मनाक हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की 10वें नंबर पर ही नजर आ रही है. दोपहर में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें हारने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5वें स्थान पर नजर आ रही है. वहीं लखनऊ की टीम 7वें नंबर पर नजर आ रही है. 

---विज्ञापन---

पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीसरे नंबर पर नजर आ रही है. वहीं पंजाब किंग्स की टीम चौथे स्थान पर नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस की टीम छठे स्थान पर नजर आ रही है. गुजरात टाइटंस की टीम 8वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं केकेआर की टीम 9वें स्थान पर बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, CSK टीम के उड़ाए होश

यहां देखें RCB vs CSK मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

स्थानटीममैच (P)जीत (W)हार (L)परिणाम नहीं (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1RCB22004+2.501
2RR22004+2.233
3DC22004+1.170
4PBKS22004+0.637
5SRH31202+0.275
6MI21102-0.206
7LSG21102-0.542
8GT20200-0.424
9KKR20200-1.964
10CSK30300-2.517

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: गायकवाड़ की इस बड़ी गलती के कारण लगातार तीसरा मैच हारी सीएसके, आरसीबी का जलवा बरकरार 

First published on: Apr 06, 2026 12:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.