Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

PBKS vs SRH: बल्लेबाजों के दम पर पंजाब किंग्स का विजय रथ जारी, हैदराबाद को मिली एक और शर्मनाक हार

PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला गया. जहां पर पंजाब किंग्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम थी. बल्लेबाजों के दम पर पंजाब किंग्स की टीम ने मुकाबला बहुत ही आसानी से जीत लिया.

Author
Written By: Aditya Updated: Apr 11, 2026 19:25
PBKS vs SRH
PBKS vs SRH

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स की टीम बल्लेबाजों के दम पर आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी पंजाब के बल्लेबाजों का जादू चला. मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने मुकाबला 19वें ओवर में ही 6 विकेट से जीत लिया. पंजाब की टीम का सीजन में विजय रथ जारी है.  

सनराइजर्स हैदराबाद ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनका साथ देते हुए ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए. जिसके बाद कप्तान ईशान किशन ने 27 रन बनाए तो वहीं अनिकेत वर्मा ने भी 9 गेंदों में 18 रन जोड़े. हेनरिक क्लासेन ने बहुत ज्यादा निराश करते हुए 33 गेंदों में सिर्फ 39 रन बनाए. जिसके कारण ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं जेवियर बार्टलेट को भी एक सफलता मिली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL के लिए अपने देश से बगावत पड़ी भारी, RCB के इस स्टार गेंदबाज को मांगनी पड़ी माफी 

---विज्ञापन---

आसानी के साथ जीत गया पंजाब किंग्स 

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को भी धमाकेदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों में 57 रन बनाए. जिसमें 5 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. उनका साथ देते हुए प्रभसिमरन सिंह ने भी 25 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. नेहाल वढेरा और कूपर कोनोली ने निराश किया, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली. अय्यर ने 33 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में शशांक सिंह ने भी नाबाद 16 रन बनाए. जिसके कारण ही पंजाब किंग्स की टीम ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किया. पंजाब आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं हारने वाली दूसरी टीम है.

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6… अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 18 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक रच दिया इतिहास

First published on: Apr 11, 2026 07:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.