---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

मुंबई इंडियंस टीम में रोहित शर्मा के 15 साल पूरे, हार्दिक पांड्या ने ‘हिटमैन’ के लिए किया दिल जीत लेने वाला काम

Rohit Sharma 15 Years In MI, रोहित शर्मा ने भले ही आईपीएल की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स की तरफ से की थी, लेकिन फिर वो मुंबई टीम के सबसे कामयाब खिलाड़ी और कप्तान बन गए. अब ये डेढ़ दशक का हो गया है, जो अपने आप में एक बड़ी अचीवमेंट है.

---विज्ञापन---

Rohit Sharma 15 Years In Mumbai Indians: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल में अपने टाइटल के सूखे को खत्म करने की कोशिश कर रही है, इसी बीच फ्रेंचाइजी ने हाल ही में एक खास मौके का जश्न मनाया. उनके रिकॉर्ड-जीतने वाले कप्तान, रोहित शर्मा ने टीम के साथ 15 साल पूरे कर लिए हैं. मुंबई के इस बल्लेबाज ने 10 अप्रैल, 2011 को एमआई के साथ अपना डेब्यू किया था और अब फ्रेंचाइजी के साथ अपने 15 साल पूरे होने का जश्न मनाया. जहां वो नीले और सुनहरे रंगों में अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं उन्हें अपने शानदार करियर के लिए खूब तारीफें मिलीं.

पांड्या ने दिया रोहित को सम्मान

इसी बीच मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी अपने साथी खिलाड़ी को खास सम्मान दिया और पिछले कुछ सालों में उनके सफर को याद किया. MI के सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में हार्दिक ने कहा, ‘भाई, 15 साल पूरे होने पर मुबारकबाद. जिस तरह से आपने इतने लंबे समय तक इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी की है, उसके लिए आपका शुक्रिया. मैंने आपकी ही लीडर में ही डेब्यू किया था, और बूम (जसप्रीत बुमराह) और कई दूसरे खिलाड़ियों ने भी.’

---विज्ञापन---

पांड्या ने आगे कहा, ‘उन सभी खिलाड़ियों को इंस्पायर करने के लिए आपका शुक्रिया, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी और भारत, दोनों क किया है. आप न सिर्फ एक लीडर के तौर पर, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी कमाल के रहे हैं, हमेशा मिलनसार, खुले विचारों वाले और हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करने वाले. बहुत-बहुत बधाई, और पिछले कुछ सालों में आपने जो कुछ भी किया है, उसके लिए आपका शुक्रिया.’

यह भी पढ़ें- IPL 2026: पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में अब तक क्यों नहीं हो पाए शामिल?

---विज्ञापन---

15 साल का सफर

38 साल के रोहित शर्मा उन दो कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी को पांच आईपीएल टाइटल जिताए हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ की थी. लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी को 2011 में एमआई ने साइन कर लिया और उन्होंने सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में एमआई के साथ अपना सफर शुरू किया. अब तक रोहित ने इस फ्रेंचाइजी के लिए 230 IPL मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो शतकों की मदद से 5994 रन बनाए हैं.

हालांकि उनका सबसे बड़ा योगदान उनकी कप्तानी में रहा है, क्योंकि उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच टाइटल (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जिताने में मदद की. वो उस एमआई टीम का भी हिस्सा थे, जिसने 2011 और 2013 में चैंपियंस लीग जीती थी. अगर रोहित इस सीज़न में आईपीएल जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो वे इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे कामयाब खिलाड़ी बन जाएंगे. आईपीएल 2026 में 38 साल के रोहित ने तीन पारियों में 39.33 की औसत और 150 से ज़्यादा (168.57) के स्ट्राइक रेट से कुल 118 रन बनाए हैं, और उनके नाम पहले ही एक 50+ का स्कोर दर्ज है.

First published on: Apr 11, 2026 01:51 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola