IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस मैच में आरसीबी के सामने ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी. ये मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच से पहले सभी फैंस के मन सवाल खड़ा हो रहा है कि कहीं बारिश खेल ना बिगाड़ दे. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में के दौरान कैसा होने वाला है मौसम का मिजाज.
बारिश बिगाड़ेंगी RCB vs SRH मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले ओपनिंग मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के दिन बेंगलुरु में मौसम की बात करें तो वो बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 28 मार्च के दिन तापमान 32 से 34 डिग्री तक रहने की उम्मीद है तो वहीं 18 से 20 डिग्री गिरने की उम्मीद है. इस मैच में बारिश के कोई आसार नहीं है और ये मुकाबला पूरा खेला जाएगा.
The wait is over and it's time for the curtain raiser of TATA IPL 2026! 😍
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 27, 2026
Defending champions #RCB take on the explosive #SRH in the first match of the season! ❤️
Who will take the opening win? 👀#TATAIPL 2026 👉 #RCBvSRH | SAT, 28th MAR, 5.30 PM pic.twitter.com/CKN28s9XwS
कितने बजे शुरू होगा RCB vs SRH मैच?
आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में है तो वहीं सनराइजर्स की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी. दोनों ही टीमें इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत अभियान का आगाज करना चाहेंगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
RCB की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव
SRH की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टन, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट
ये भी पढ़िए- ऑक्शन में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी अब IPL 2026 में मचाएंगे धमाल, किस्मत ने अचानक मारी पलटी










