ऑक्शन में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी अब IPL 2026 में मचाएंगे धमाल, किस्मत ने अचानक मारी पलटी
IPL 2026 के ऑक्शन में कई खिलाड़ी ऐसे थे जिन्हें कोई भी खरीदने के लिए तैयार नहीं था लेकिन वक्त के साथ इन खिलाड़ियों की किस्मत भी बदली. इस आईपीएल 5 ऐसे खिलाड़ी रहे जो कि ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे और अब टूर्नामेंट का हिस्सा बन चुके हैं.

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन को शुरू होने में अब 24 घंटों से भी कम का समय रह गया है. 28 मार्च से आरसीबी और सनराइजर्स के बीच होने वाले मैच से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी टूर्नामेंट से पहले ऑक्शन का आयोजन किया गया था. ऑक्शन में कई खिलाड़ी ऐसे भी थी जो कि अनसोल्ड रह गए थे. इन खिलाड़ियों को किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी लेकिन अब 5 खिलाड़ियों की किस्मत से पलटी मारी है और ये टूर्नामेंट में धूम मचाते हुए नजर आएंगे.
ब्लेसिंग मुज़ारबानी
2 / 6आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में ब्लेसिंग मुज़ारबानी को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. अब वो केकेआर के साथ मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़ चुके हैं. उनका हालिया फॉर्म शानदार नजर आ रहा है. जिम्बाब्वे के लिए टी20 विश्व कप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
स्पेंसर जॉनसन
3 / 6ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को मिनी ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन अब वो आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते नजर आएंगे. उन्हें टीम में नाथन एलिस के इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है.
सौरभ दुबे
4 / 6भारत के युवा तेज गेंदबाज सौरभ दुबे की किस्मत भी बाद में चमकी है. उन्हे मिनी ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन अब वो केकेआर की टीम के लिए खेलेंगे. वो टीम में आकाशदीप के इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े हैं.
दासुन शनाका
5 / 6श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका की भी आईपीएल में एंट्री हो चुकी है. वो इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ आईपीएल खेलने का फैसला किया है. इससे पहले ऑक्शन में वो अनसोल्ड रहे थे.
नवदीप सैनी
6 / 6भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी मिनी ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला था. अब वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे. उन्हें टीम में हर्षित राणा की जगह मिली है. मिनी ऑक्शन में वो अनसोल्ड रहे थे.