LSG vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत मिली. जीता हुआ मुकाबला लखनऊ की टीम अंत में हार गई. हार के बाद फ्रेंचाइजी के ऊपर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान ऋषभ पंत ने इस हार के पीछे का कारण बताया है. इसके साथ ही साथ बैक टू बैक मिली हार के बाद अब लखनऊ की टीम ने आखिरकार मैदान पर कमबैक करने का तरीका भी तलाश लिया है.
ऋषभ पंत ने बताया कैसे करेंगे कमबैक
लखनऊ सुप जायंट्स की टीम लगातार करीबी मुकाबले हार रही है. जिसके बारे में बात करते हुए कप्तान ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कमबैक करने का तरीका बताते हुए कहा, ‘हमें निश्चित तौर पर एक ब्रेक की जरूरत है जिसके बाद मुझे लगता है कि हम तरोताजा हो जाएंगे. इस खेल में हमेशा दबाव रहता है और यह दबाव वाला खेल ही रहेगा. पंत ने हार की वजहों के बारे में कहा, हमें अपने अंदर जवाब ढूंढने होंगे बाहर नहीं. चीजों को आसान रखना होगा और टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी. एक या दो लोगों के जिम्मेदारी लेने से कुछ नहीं बदलेगा हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे. निश्चित तौर पर कई लोग अपनी जिम्मेदारी समझेंगे.’
सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजने के फैसले पर पंत ने कहा, ‘हमने एक टीम में चर्चा के बाद ये निर्णय किया और निकोलस पूरन का नाम सामने आया. भले ही वो अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं लेकिन आपको ऐसी मुश्किल परिस्थिति में खिलाड़ियों पर भरोसा जताना पड़ता है. वो जरूर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. मेरे पास हार के लिए कोई बहाना नहीं है. हम सकारात्मक पहलुओं पर नजर डाल रहे हैं, हो सकता है कि फिलहाल ज्यादा सकारात्मक बातें न हों. लेकिन मुझे लगता है कि ब्रेक के बाद, निश्चित रूप से बहुत से सकारात्मक पहलू होंगे.’
ये भी पढ़ें: LSG vs KKR: क्रिकेट में क्या ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ नियम? जिसके शिकार बने अंगकृष रघुवंशी
दिग्वेश राठी को आखिरी ओवर देने पर बोले कप्तान पंत
पारी का आखिरी ओवर दिग्वेश राठी को दिया गया था. जिसमें उन्हें काफी रन पड़ गए. जिसके कारण ही टीम को अंत में हार मिली. अपने इस फैसले पर कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘क्रिकेट में हमेशा ऐसे मौके आते हैं जब आप गेंदबाजी में थोड़ा-बहुत बदलाव करते हैं. लेकिन कभी-कभी गेंदबाजों मुश्किल ओवर डालने ही पड़ते हैं. आगे ऐसे मौके भी आएंगे जब मुझे उनसे बीच के ओवरों में गेंदबाजी कराना होगी. मैं विकेट की तलाश में था. बस मुझे विकेट मिला नहीं. उनसे गेंदबाजी कराने के पीछे यही सोच थी. मैदान पर बहुत ज्यादा दिमाग लगाने से चीज़ें आसान नहीं होती हैं.’
ये भी पढ़ें: IPL 2026: कोलकाता को सुपर ओवर में मिली जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल, लखनऊ को हुआ भारी नुकसान
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
9 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines