Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

KKR vs PBKS: बारिश रुकने के बाद भी क्यों कोलकाता में रद्द हुआ मुकाबला? हैरान करने वाली है वजह

KKR vs PBKS: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला हुआ. कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले का मजा बारिश ने खराब कर दिया. बाद में बारिश रुकने के बाद भी अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया.

Author Written By: Aditya | Updated: Apr 7, 2026 00:20
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच रद्द होने के मुख्य कारण

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

टॉस के बाद केवल 3.4 ओवर का खेल ही हो पाया था।

बारिश रुकने के बाद ग्राउंड्समैन की गलती से बाउंड्री लाइन पर पानी गिर गया, जिससे मैच रद्द करना पड़ा।

रद्द करने का प्रभाव

खिलाड़ियों की फिटनेस और चोट से बचाव के लिए अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।

KKR vs PBKS Match Called Off

KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के मैच से फैंस को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन बारिश से सब पर पानी फेर दिया. टॉस के बाद सिर्फ 3.4 ओवर का ही खेल हो सका था. जिसके बाद बारिश के कारण लंबे समय तक मुकाबला रुका रहा. बारिश रुकने के बाद भी मैच होने की उम्मीद थी, लेकिन ग्राउंड्समैन की एक गलती के कारण अंपायरों को मुकाबला रद्द करना पड़ा. खिलाड़ियों के फिटनेस को ध्यान में रखकर ही तीनों अंपायर ने ये फैसला किया. 

बारिश रुकने के बाद भी क्यों रद्द हुआ मैच? 

रात में 22:28 पर ही बारिश रुक गई थी. उस समय भी 45 मिनट में ग्राउंड को तैयार करने का समय था, लेकिन जब मैदान से कवर को हटाया जाने लगा, तो बाउंड्री लाइन पर बहुत ज्यादा पानी गिर गया. जिसने अंपायर की समस्या बढ़ा दी. अगर मैच उसके बाद भी खेला जाता, तो खिलाड़ियों को इंजरी हो सकती थी. खिलाड़ियों को कोई इंजरी नहीं हो, इसके लिए मैच को रद्द करने का बड़ा फैसला करना पड़ा. ग्राउंड पर ये पानी कवर्स को हटाते समय गिरा था. हालांकि इस गलती के कारण मैदान पर आए फैंस को निराश होना पड़ा. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच कामाख्या माता के दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा, तिलक वर्मा भी आए नजर 

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PSL 2026: मुल्तान सुल्तांस ने धांसू जीत के साथ गाड़ा पॉइंट्स टेबल में झंडा, 2 टीमों का अब तक नहीं खुला खाता

First published on: Apr 07, 2026 12:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.