Hardik Pandya Statement on Loss: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में मैच हुआ. इस मुकाबले में बारिश का प्रभाव रहा और कुछ ओवर काटे गए. 11-11 ओवरों के इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने MI की जमकर कुटाई की. उन्होंने 11 ओवर में 150 रन ठोक दिए. मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम इतने बड़े स्कोर को चेज करने में असफल रहा और 27 रन से उनकी हार हुई. अब MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार का जिम्मेदार गेंदबाजों को ठहराया.
गेंदबाजी से नाखुश दिखे हार्दिक पांड्या
पोस्ट मैच इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या ने हार का जिम्मेदार बल्लेबाजों को नहीं, बल्कि गेंदबाजों को ठहराया. उन्होंने कहा कि गेंदबाजी ग्रुप ने प्लानिंग के अनुसार बॉलिंग नहीं की और इस मामले में वो पीछे रह गए. उन्होंने हार का ठीकरा MI की खराब गेंदबाजी पर फोड़ा. उन्होंने कहा, 'मैं इस हार का दोष सिर्फ बल्लेबाजों पर नहीं डालूंगा. साफ तौर पर गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी थी. यह टी20 क्रिकेट है. हमेशा ही सही गेंदें डालना अहम होता है. अगर आप 27 रन से हार का अंतर देखें, तो हम सिर्फ 5 अच्छी गेंद डालते, तो 5 कम छक्के लगते.'
पांड्या ने आगे कहा, 'अगर हमने सही तरह से गेंदबाजी की होती, तो शायद हम मैच में बने रहते. शुरुआती ओवरों में सलामी बल्लेबाजों ने हमें गेम से बाहर कर दिया. हमने बाद में वापसी की, लेकिन पीछे रह गए. हमने वह गेंदबाजी नहीं की, जो हमें करनी चाहिए थी. वो बेहतर तरीके से खेले. मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों को थोड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी. एक गेंदबाजी ग्रुप के रूप में हम प्रभावी नहीं रहे.'
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में भड़का नया विवाद, RCB से जुड़े मामले में SRH करने वाली है BCCI से शिकायत!
RR के सलामी बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद से बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए. वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन जड़े, वहीं यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए. 11 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 150 रन बना डाले. मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया. वो 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाए. राजस्थान रॉयल्स ने 27 रन से जीत प्राप्त की.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Points Table: जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान, जानिए फिसलकर कहां पहुंची मुंबई
Hardik Pandya Statement on Loss: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में मैच हुआ. इस मुकाबले में बारिश का प्रभाव रहा और कुछ ओवर काटे गए. 11-11 ओवरों के इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने MI की जमकर कुटाई की. उन्होंने 11 ओवर में 150 रन ठोक दिए. मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम इतने बड़े स्कोर को चेज करने में असफल रहा और 27 रन से उनकी हार हुई. अब MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार का जिम्मेदार गेंदबाजों को ठहराया.
गेंदबाजी से नाखुश दिखे हार्दिक पांड्या
पोस्ट मैच इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या ने हार का जिम्मेदार बल्लेबाजों को नहीं, बल्कि गेंदबाजों को ठहराया. उन्होंने कहा कि गेंदबाजी ग्रुप ने प्लानिंग के अनुसार बॉलिंग नहीं की और इस मामले में वो पीछे रह गए. उन्होंने हार का ठीकरा MI की खराब गेंदबाजी पर फोड़ा. उन्होंने कहा, ‘मैं इस हार का दोष सिर्फ बल्लेबाजों पर नहीं डालूंगा. साफ तौर पर गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी थी. यह टी20 क्रिकेट है. हमेशा ही सही गेंदें डालना अहम होता है. अगर आप 27 रन से हार का अंतर देखें, तो हम सिर्फ 5 अच्छी गेंद डालते, तो 5 कम छक्के लगते.’
पांड्या ने आगे कहा, ‘अगर हमने सही तरह से गेंदबाजी की होती, तो शायद हम मैच में बने रहते. शुरुआती ओवरों में सलामी बल्लेबाजों ने हमें गेम से बाहर कर दिया. हमने बाद में वापसी की, लेकिन पीछे रह गए. हमने वह गेंदबाजी नहीं की, जो हमें करनी चाहिए थी. वो बेहतर तरीके से खेले. मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों को थोड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी. एक गेंदबाजी ग्रुप के रूप में हम प्रभावी नहीं रहे.’