IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. शुभमन गिल के हाथों में एक बार फिर से गुजरात टाइटंस की कप्तानी होगी. टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी है और अब टीम का लक्ष्य दूसरी ट्रॉफी जीतना होगा. पिछले साल टीम ने गिल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था और पॉइंट्स टेबल में टीम तीसरे नंबर पर रही थी. टीम के कप्तान शुभमन गिल हर सीजन में रनों का अंबार लगा रहे हैं और गुजरात को आईपीएल की सबसे कंसिस्टेंट टीम भी कहा जाता है. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले टीम की तरफ से कप्तान शुभमन गिल को खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
GUJARAT TITANS HONOURED CAPTAIN SHUBMAN GILL FOR HIS OUTSTANDING PERFORMANCE IN 2025. 🌟 (PTI).
pic.twitter.com/GDnickPiuO---विज्ञापन---— Tanuj (@ImTanujSingh) March 23, 2026
शुभमन गिल को मिला खास अवॉर्ड
शुभमन गिल के लिए साल 2025 बल्ले से बेहद ही शानदार रहा है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से अपनी छाप छोड़ते हुए साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए. तीनों फॉर्मेट में मिलाकर उन्होंने 1764 रन बनाए थे. इसी के साथ इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी की तरफ से उनको खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल भी हो रहा है. इस कार्यक्रम का नाम शुभारंभ 2026 रखा गया. इस अवॉर्ड के दौरान गिल काफी खुश नजर आए.
दूसरे खिताब पर होंगी GT की नजरें
आईपीएल 2025 में गुजरात की टीम ने बेहतरीन अंदाज में क्रिकेट खेला था. कप्तान गिल ने बल्ले से धमाल मचाते हुए 15 पारियों में 650 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 50 का रहा था तो वहीं स्ट्राइक रेट भी 155 का रहा था. उनके साथ-साथ साईं सुदर्शन ने भी टीम के लिए धांसू प्रदर्शन किया था. इस बार टीम के पास अपना दूसरा टाइटल हासिल करने का प्रयास होगा. गिल के ऊपर भी अपना पहला आईपीएल का खिताब हासिल करने का दबाव होगा. गुजरात का पहला मुकाबला 31 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ होगा.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 से पहले गरजा KKR के 25.20 करोड़ी खिलाड़ी का बल्ला, महज इतनी गेंदों में अर्धशतक जड़ मचाया कोहराम










