IPL 2026 से पहले गरजा KKR के 25.20 करोड़ी खिलाड़ी का बल्ला, महज इतनी गेंदों में अर्धशतक जड़ मचाया कोहराम

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. केकेआर के एक स्टार खिलाड़ी ने प्रैक्टिस मैच में धमाल मचा दिया है. इस खिलाड़ी के बल्ले का चलना टीम के लिए बड़ी राहत की खबर है.

jacket - 2026-03-23T212145.865
1 / 6

 

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं. सभी टीमें अपने खिलाड़ियों के आपस में प्रैक्टिस मैच करवा रही हैं ताकी खिलाड़ी टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अपनी फॉर्म को पुख्ता कर सकें. केकेआर के खिलाड़ियों के बीच हुए प्रैक्टिस मैच में एक ऐसे खिलाड़ी का बल्ला गरजा है जिससे टीम को सबसे ज्यादा उम्मीद है.

विज्ञापन

KKR का सबसे महंगा खिलाड़ी

KKR का सबसे महंगा खिलाड़ी2 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. वो 2026 के ऑक्शन में सबसे ज्यादा दाम हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे थे. 

विज्ञापन

प्रैक्टिस मैच में गरजा बल्ला

प्रैक्टिस मैच में गरजा बल्ला3 / 6

केकेआर के प्रैक्टिस मैच में कैमरून ग्रीन का बल्ला जबरदस्त अंदाज में गरजा है. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की तूफानी पारी खेली. 

ग्रीन से टीम को सबसे ज्यादा उम्मीद

ग्रीन से टीम को सबसे ज्यादा उम्मीद4 / 6

कैमरून ग्रीन से आईपीएल 2026 में कोलकाता को सबसे ज्यादा उम्मीद होगी. स्टार ऑलराउंडर विश्व क्रिकेट में अपनी प्रतिभा से हर किसी को प्रभावित कर चुका है लेकिन चोट के बाद वापसी करते हुए उनका फॉर्म सवालों के घेरे में भी है. ऐसे में इस पारी में केकेआर के खेमे में खुशी दी है.

विज्ञापन

तीसरी टीम के लिए खेलेंगे IPL

तीसरी टीम के लिए खेलेंगे IPL5 / 6

आईपीएल में अब तक कैमरून ग्रीन 2 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. साल 2023 में उन्होंने मुंबई की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था. इसके बाद अगले ही सीजन वो आरसीबी के खेले और अब वो केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे. 

IPL में कैसा रहा है ग्रीन का प्रदर्शन?

IPL में कैसा रहा है ग्रीन का प्रदर्शन?6 / 6

आईपीएल में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा है. उन्होंने अब तक खेले 29 मैचों की 28 पारियों में 707 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 41.58 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट 153 से ज्यादा का रहा है. इसी के साथ वो 16 विकेट भी हासिल कर चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन