IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक 35 साल के इंग्लिश गेंदबाज की एंट्री हुई है. फ्रेंचाइजी की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा की गई है. चोटिल होने के चलते जैक एडवर्ड्स इस पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर डेविड पायने को टीम से जोड़ा है. सनराइजर्स की टीम 28 मार्च को आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में खेलने के लिए उतरेगी. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी.
Jack Edwards has been ruled out of the season due to injury. Get well soon, Jack! 🫶
David Payne has been named as the replacement player for TATA IPL 2026 🔥 pic.twitter.com/iD3F5oNkId---विज्ञापन---— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 24, 2026
आईपीएल में मिलेगा डेब्यू करने का मौका
डेविड पायने के लिए आईपीएल का ये पहला सीजन होगा. इससे पहले वो टूर्नामेंट में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. सनराइजर्स की तरफ से उनको डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. 35 साल के हो चुके पायने ने अब तक अपने करियर में 233 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनका औसत 21.16 का रहा तो वहीं इकॉनमी 8.03 का रहा. साथ ही उन्होंने 304 विकेट भी अपने नाम किए हैं. साल 2022 में उन्होंने इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था लेकिन केवल 1 मैच ही खेल पाए थे, जिसमें उनको एक सफलता हाथ लगी थी.
ओपनिंग मैच खेलने उतरेगी सनराइजर्स
सनराइजर्स की टीम इस साल आईपीएल का पहला ही मैच खेलने के लिए उतरेगी. टीम का सामना पिछले साल की चैंपियन आरसीबी से होने वाला है. टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस शुरुआत के कुछ मैचों में खेल नहीं पाएंगे क्योंकि वो चोट से उभर रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह युवा भारतीय ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे तो वहीं अभिषेक शर्मा उपकप्तानी करते हुए दिखेंगे. पैट कमिंस की कप्तानी में साल 2024 में फाइनल तक सफर तय कर चुकी है और इस बार भी टीम उसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 से पहले आरसीबी को लगा एक और झटका, 28 साल का स्टार तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर










