Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: पैट कमिंस नहीं ये स्टार भारतीय ओपनर करेगा SRH की कप्तानी! T20 वर्ल्ड के फाइनल में मचाया था धमाल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस शुरुआती कुछ मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. उनकी जगह टीम की कमान एक भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज को सौंपी जा सकती है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार ये वो खिलाड़ी है जो कि जिसने टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप के फाइनल में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 16, 2026 19:51

IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस मैच में सनराइजर्स की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में नहीं होगी. वो टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह एक भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. इस खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत के लिए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी.

अभिषेक शर्मा को मिलेगी SRH की कप्तानी

सनराइजर्स के लिए अभिषेक शर्मा शुरुआती कुछ मैचों में फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. पैट कमिंस इंजरी के चलते अभी क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं तो ऐसे में अभी उनके लिए क्रिकेट खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए चोट के चलते ही टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो आईपीएल के शुरुआती मैचों से भी बाहर रह सकते हैं. ऐसे में उनकी जगह युवा अभिषेक शर्मा टीम को लीड कर सकते हैं. 

अभिषेक शर्मा का IPL प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने साल 2018 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था. उस समय को दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे थे. इसके बाद अगले ही सीजन में वो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बन गए थे. साल 2022 से उन्होंने सनराइजर्स के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज लगातार खेलना शुरू किया और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपना नाम बनाया. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक खेले 77 मैचों में 163 की स्ट्राइक रेट से 1816 रन बनाए हैं. उस दौरान उनका औसत 27.10 का रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- PSL को धोखा देकर एक और खिलाड़ी लेगा IPL 2026 में एंट्री! बन सकता है LSG का हिस्सा

First published on: Mar 16, 2026 07:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.