IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) ऑक्शन की तारीख अब काफी नजदीक है। 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें होने वाली है। उनमे से एक खिलाड़ी है न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रवींद्र। रचिन रवींद्र की शानदार बल्लेबाजी पूरी दुनिया ने इस बार वनडे विश्व कप 2023 में देखी।
तब से ही आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजरें उन पर टिकी है। रचिन शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं। वहीं अब भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सनराइजर्स हैदराबाद को रचिन रवींद्र को टीम में शामिल करने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें:- Animal फिल्म से चर्चा में आईं Tripti Dimri ने बताया पसंदीदा क्रिकेटर का नाम, Video जमकर हो रहा वायरल
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पठान ने कहा कि “हैदराबाद स्थित फ्रेंचाइजी को एक उचित स्पिनर की जरूरत है जो विकेट ले सके। उनके पास मयंक मारकंडे हैं लेकिन SRH को उनसे कहीं अधिक की जरूरत है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मदद कर सकें। इसके लिए 2023 विश्व कप स्टार रवींद्र उन्हें शुरुआती बल्लेबाजी क्रम की भूमिका में भी मदद कर सकते हैं। टीम एक उचित स्पिनर चाहती हैं जो विकेट लेने वाला हो। उनके पास आदिल राशिद थे लेकिन टीम ने उनको रिलीज कर दिया है। जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है दो ऑलराउंडर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वो है वाशिंगटन सुंदर और मार्को जानसन। अब अगर सनराइजर्स हैदराबाद रचिन रवींद्र को शामिल कर लेती है तो उनकी प्लेइंग इलेवन काफी मजबूत हो जाएगी।”
रचिन के लिए वनडे विश्व कप रहा काफी शानदार
बता दें, वनडे विश्व कप 2023 कचिन रवींद्र के लिए काफी शानदार रहा है। रचिन इस टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 10 मैच खेलकर 106.44 की स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए। इस बीच रवींद्र ने नौ पारियों में पांच विकेट भी लिए और खुद को एक प्रभावी विकेट लेने वाला गेंदबाज भी साबित किया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
आगामी सीज़न से पहले सनराइजर्स ने कई खिलाड़ियों को रिटेन किया। जिनमें एडेन मार्कराम, भुवनेश्वर कुमार, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसन और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी तरफ टीम ने आदिल राशिद, अकील होसेन, हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines