Animal फिल्म से चर्चा में आईं Tripti Dimri ने बताया पसंदीदा क्रिकेटर का नाम, Video जमकर हो रहा वायरल

Tripti Dimri Favourite Cricketer: एनिमल फिल्म की अभिनेत्री जहां मूवी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं उन्होंने अब अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम बताया है।

Animal film Actress Tripti Dimri Video Calls Virat Kohli Favourite Cricketer

Animal film Actress Tripti Dimri Video Calls Virat Kohli Favourite Cricketer

Tripti Dimri Favourite Cricketer: बॉलीवुड की दुनिया में इन दिनों रणबीर कपूर और बॉली देओल स्टारर फिल्म एनिमल काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का कलेक्शन जहां रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वहीं इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से ज्यादा साइड रोल में नजर आईं सपोर्टिंग एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके लुक्स पर जहां चर्चा हो रही है। वहीं फिल्म के एक सीन को लेकर भी वह चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम बताया है।

विज्ञापन

कौन है तृप्ति डिमरी का पसंदीदा क्रिकेटर?

एनिमल फिल्म से चर्चा में आईं तृप्ति से इंटरव्यू में उनके फेवरिट क्रिकेटर का नाम पूछा गया। उन्होंने तुरंत इस सवाल का जवाब दिया और विराट कोहली का नाम ले डाला। उनके इस दो टूक जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वैसे तो विराट कोहली के पूरी दुनिया में सैकड़ों फैंस हैं लेकिन बॉलीवुड से एक नया नाम उनकी फैन लिस्ट में जुड़ गया है। वैसे तो विराट बॉलीवुड में खासा पॉपुलर हैं क्योंकि उनकी पत्नि अनुष्का शर्मा जानी मानी अदाकारा हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग रिकॉर्ड तोड़

हाल ही में एक डाटा आया था जिसमें विराट कोहली सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बताए गए थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 264 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि ट्विटर पर भी 59.5 मिलियन लोग भारतीय क्रिकेटर को फॉलो करते हैं। क्रिकेट फील्ड में इस साल लगातार विराट कोहली का जलवा देखने को मिला है।

विज्ञापन

2019 के बाद से जहां उनके शतकों का सूखा था तो इस साल उन्होंने अपने पुराने वाले विराट फॉर्म में वापसी कर ली। उनके बल्ले से वर्ल्ड कप 2023 में भी सबसे ज्यादा रन निकले थे। वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर थे। उनके नाम एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा (765) रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। उन्हें प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट भी चुना गया था। साथ ही वनडे क्रिकेट में वह 50 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ