IPL 2023: आईपीएल 2023 में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस खेलते हुए नहीं दिखेंगे। मिनी ऑक्शन से पहले उन्होंने खुद इस बात का ऐलान करते हुए केकेआर को करारा झटका दिया है। वह इस टूर्नामेंट से क्यों हटे? इसकी वजह भी उन्होंने बता दी है। कमिंस ने साफ कहा कि ‘वह अपनी नेशनल टीम को टेस्ट विश्व चैंपियनशिफ फाइनल में पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ध्यान देंगे ना कि आईपीएल पर।’
पैट कमिंस ने बताया-क्यों छोड़ा आईपीएल 2023
एक शो पर कमिंस ने कहा कि ‘अगले 12 महीनों में वास्तव में व्यस्त शैड्यूल है। यही कारण था आईपीएल से निकलने का। हमारे पास 15 टेस्ट मैच हैं, उम्मीद है. हम टेस्ट विश्व चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचेंगे। बहुत सारे वनडे मैच हैं, फिर वनडे विश्वकप, अगर मैं खेलता हूं तो मुझे ज्यादा ब्रेक नहीं मिलेगा, इसलिए कोशिश है कि घर पर कुछ समय बिताऊं’।
दरअसल, कमिंस अब टेस्ट के साथ वनडे टीम के कप्तान भी हैं। इसका मतलब है कि अगले 12 महीनों में उन पर काम का ज्यादा बोझ है। कमिंस ने कहा कि ‘अतीत में मैने शारीरिक रूप से तरोताजा रहने के लिए निर्णय लिया था, कप्तान होने के नाते इसने निर्णय लेने के साथ मानसिक रूप से तरोताजा रहने की कोशिश करने और इसके लिए प्रयास करने का तत्व जोड़ा है।’
अभी पढ़ें – जड्डू ने लिया उधार…विराट बोले-ऐसा मत कर यार, पाकिस्तान गए U-19 इंडियन टीम का रेयर Video वायरल
कमिंस ने किया था ये ट्वीट
15 नवंबर को कमिंस ने ट्वीट कर दी जानकारी दी थी कि ‘मैंने अगले साल आईपीएल में नहीं खेलने का कठिन फैसला लिया है। उन्होंने ये भी कहा था कि ‘मेरी दुविधा समझने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बहुत बहुत शुक्रिया। प्लेयर्स और कोचिंग स्टॉफ की शानदार टीम और मुझ उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द वापसी करूंगा।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
28 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
51 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines