MI vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से किया जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। जो इसे जीतेगा वह प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ जाएगा।
मुंबई इंडियंस ने जीते 7 मैच
मुंबई इंडियंस इस वक्त पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। उनके 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार से 14 पॉइंट्स हैं। टीम आज का मैच जीतने पर चेन्नई को पीछे कर नंबर-2 पर आ जाएगी। टीम को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 12 रनों से जीत मिली थी।
और पढ़िए – धोनी के फैंस को मिली खुशखबरी, अगले साल भी IPL खेल सकते हैं Thala: रिपोर्ट
मुंबई के टॉप खिलाड़ी
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में 479 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में पीयूष चावला बेहतरीन लय में हैं। उन्होंने 12 मुकाबलों में 19 विकेट ले लिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते 6 मैच
लखनऊ इस वक्त पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। उनके 12 मैचों में 6 जीत, 5 हार और एक बेनतीजा मैच से 13 पॉइंट्स हैं। उसने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स के टॉप परफॉर्मर
लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन काइल मेयर्स ने बनाए हैं। उन्होंने 12 मैचों में ही 362 रन ठोक दिए हैं। वहीं गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट रवि बिश्नोई ने झटके हैं। बिश्वोई ने 12 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। इन दोनों के अलावा मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
LSG vs MI Head to Head: कौन किसपर भारी?
IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैच खेले गए। इनमें दोनों को ही 1-1 बार जीत मिली। दोनों के बीच आखिरी मैच 2022 में खेला गया था। इस साल दोनों का पहला मैच है।
Lucknow Pitch Report: कैसी है इकाना स्टेडियम की पिच?
इकाना स्टेडियम में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मौजूद है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बढ़त मौजूद है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच धीमे होती जाती है जिसकी वजह से यहां स्पिनर को अच्छा टर्न और बाउंस भी देखने को मिलता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हूड्डा, क्रणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकेलस पूरन, स्वापनिल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, आवेश खान।
और पढ़िए – IPL 2023, GT vs SRH: लैवेंडर जर्सी पहनकर क्यों खेल रही गुजरात की टीम, वजह जान आप भी करेंगे सलाम
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वाधेरा, विष्णु विनोद, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला और जेसन बेहरनडॉर्फ।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
14 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
48 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
57 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines