Live Updates
IND vs SA 1st Test LIVE: पहले दिन का खेल हुआ खत्म
पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना चुकी है. फिलहाल टीम इंडिया 122 रनों से पीछे है.
IND vs SA 1st Test LIVE: संभलकर खेल रहे राहुल-सुंदर
केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर संभलकर खेल रहे हैं और बड़ा शॉट खेलने से बच रहे हैं. 18 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 36 रन लगे हैं. राहुल 53 गेंदें खेलकर 12 रन बना चुके हैं, तो सुंदर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: 11 ओवर बाद टीम इंडिया 28/1
11 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 28 रन लग चुके हैं. केएल राहुल 7 और वॉशिंगटन सुंदर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: यशस्वी क्लीन बोल्ड
यशस्वी जायसवाल को सिर्फ 12 रनों के स्कोर पर मार्को यानसन ने पवेलियन की राह दिखा दी है. टीम इंडिया को पहला झटका लग चुका है. नए बल्लेबाज के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर नंबर तीन पर उतरे हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: टीम इंडिया की पारी शुरू
टीम इंडिया की पारी का आगाज हो चुका है. 3 ओवर के बाद भारतीय टीम के स्कोर बोर्ड पर 4 रन लगे हैं. यशस्वी जायसवाल अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं, जबकि राहुल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: 159 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रीका की पारी
साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 159 रन बनाकर ढेर हो गई है. बुमराह ने केशव महाराज को आखिरी बल्लेबाज के रूप में पवेलियन की राह दिखाई है. जसप्रीत बुमराह ने पंजा खोलते हुए पांच विकेट झटके.
IND vs SA 1st Test LIVE: जसप्रीत बुमराह ने झटका चौथा विकेट
जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता टेस्ट में कमाल किया. उन्होंने अपना चौथा विकेट झटका. उन्होंने साइमन हार्मर को आउट क्लीन बोल्ड कर दिया. अब साउथ अफ्रीका को ऑलआउट करने के लिए भारत को एक विकेट झटकना है.
IND vs SA 1st Test LIVE: मुश्किल में साउथ अफ्रीका
दूसरे सेशन में 25 ओवरों का खेल हुआ और साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 49 रन बनाकर 5 विकेट गंवाए. इस पूरे सेशन में इंडियन बॉलर्स पूरी तरह से हावी रहे.
IND vs SA 1st Test LIVE: टी-ब्रेक तक साउथ अफ्रीका 154/8
टी-ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का पहली पारी में हाल बेहाल हो गया है. कॉर्बिन बॉश भी दूसरे सेशन की आखिरी गेंद पर आउट हो गए हैं. मेहमान टीम ने अब 8 विकेट गंवा दिए हैं और स्कोर बोर्ड पर रन 154 लगे हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: बैकफुट पर साउथ अफ्रीका
49 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 153 रन लग चुके हैं. ट्रिस्टन स्टब्स 15 और कॉर्बिन बॉश 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: एक ओवर में सिराज ने झटका दूसरा विकेट
काइल वेरेन को पवेलियन का रास्ता दिखने के बाद ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने मार्को यानसेन का विकेट झटका. उन्होंने यानसेन को क्लीन बोल्ड कर दिया.
IND vs SA 1st Test LIVE: काइल वेरेन लौटे पवेलियन
45वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने काइल वेरेन को LBW आउट कर दिया. वैरेन ने रिव्यू लिया लेकिन नतीजा नहीं बदला.
IND vs SA 1st Test LIVE: 42 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 142/5
42 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 142 रन लग गए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स 10 और काइल वेरिन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: 38 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 131/5
38 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 131 रन लगा दिए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स 6 और काइल वेरिन भी छह रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: बुमराह बरपा रहे कहर
जसप्रीत बुमराह ने तीसरा विकेट चटकाते हुए साउथ अफ्रीका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है. टोनी डी जॉर्जी 24 रन बनाकर चलते बने हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: कुलदीप के जाल में फंसे मुल्डर
कुलदीप यादव की झोली में एक और विकेट आ गया है. चाइनामैन गेंदबाज ने वियान मुल्डर को 24 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. यह बड़ा विकेट टीम इंडिया के हाथ लगा है और एकदम सही समय पर.
IND vs SA 1st Test LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. वियान मुल्डर और टॉर्नी डी जॉर्जी की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. कुलदीप यादव पहला ओवर डालेंगे.
IND vs SA 1st Test LIVE: टीम इंडिया के नाम रहा पहला सेशन
पहले टेस्ट का पहला सेशन टीम इंडिया के नाम रहा है. लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 105 रन लगा दिए हैं. बुमराह ने दो और कुलदीप ने एक विकेट अपने नाम किया. वियान मुल्डर 22 और टॉर्नी डी जॉर्जी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
IND vs SA 1st Test LIVE: 26 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 102/3
26 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 102 रन लग चुके हैं. टॉनी डी जॉर्जी 13 और वियान मुल्डर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: 19 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 84/3
19 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 84 रन लग चुके हैं. मुल्डर 15 और टॉर्नी डी जॉर्जी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: कुलदीप ने बावुमा को भेजा पवेलियन
कुलदीप यादव ने विपक्षी टीम के कप्तान टेंबा बावुमा की पारी का अंत कर दिया है. बावुमा सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने हैं. साउथ अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट 71 के स्कोर पर गंवा दिया है.
IND vs SA 1st Test LIVE: बुमराह ने दिया साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका
जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका को एक और बड़ा झटका दे दिया है. एडम मार्करम की 31 रनों की पारी का अंत हो गया है और प्रोटियाज टीम को दूसरा झटका 62 के स्कोर पर लग गया है.
IND vs SA 1st Test LIVE: बुमराह ने उड़ाए रिकेल्टन के होश
जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिला दी है. रयान रिकेल्टन क्लीन बोल्ड होकर 23 रन बनाकर चलते बने हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: लय में मार्करम-रिकेल्टन की जोड़ी
रिकेल्टन और मार्करम अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं. दोनों ही सलामी बल्लेबाज बेहद आसानी से भारतीय गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं आ रही है.
IND vs SA 1st Test LIVE: साउथ अफ्रीका की दमदार शुरुआत
साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही है. रयान रिकेल्टन अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और 6 गेंदों में ही 13 रन ठोक चुके हैं. टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: साउथ अफ्रीका की पारी शुरू
साउथ अफ्रीका की पारी का आगाज हो चुका है. एडम मार्करम और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी ही है. पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका है, जिसमें 4 रन आए हैं.
IND vs SA 1st Test LIVE: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडम मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेंबा बावुमा, टॉनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज.
IND vs SA 1st Test LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
IND vs SA 1st Test LIVE: पंत की हुई वापसी
ऋषभ पंत की भारतीय टीम में वापसी हुई है. वहीं, अक्षर पटेल भी लौट आए हैं. चार स्पिनर्स के साथ टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में मैदान पर उतरी है.
IND vs SA 1st Test LIVE: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बॉलिंग करती हुई नजर आएगी.
IND vs SA 1st Test LIVE: जबरदस्त फॉर्म में साउथ अफ्रीका
पिछले दो साल में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में कमाल का रहा है. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर विभाग में टीम ने धांसू प्रदर्शन करके दिखाया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी. यही वजह है कि टीम इंडिया की राह इस टेस्ट सीरीज में इतनी आसान नहीं होगी.
IND vs SA 1st Test LIVE: छह साल का सूखा खत्म करना चाहेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार टेस्ट सीरीज साल 2019 में जीती थी, जो अपनी ही सरजमीं पर आई थी. भारतीय टीम छह साल के इस सूखे को अब खत्म करने को बेकरार होगी.
IND vs SA 1st Test LIVE: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
नमस्कार, स्वागत है आपका भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच के लाइव ब्लॉग में. टीम इंडिया इस समय कमाल की फॉर्म में चल रही है. घर में वैसे भी भारतीय टीम का रिकॉर्ड पिछले कुछ समय में जबरदस्त रहा है. हालांकि, साउथ अफ्रीका भी वर्ल्ड चैंपियन है यह बात नहीं भूलनी होगी.
IND vs SA 1st Test Day 1: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई. जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले.
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वेस्टइंडीज को घर में पस्त करने के बाद कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया प्रोटियाज टीम के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन करना चाहेगी.
बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कमाल की फॉर्म में हैं. वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव इंडियन कंडिशंस में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं. पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम 122 रनों से पीछे है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहले टेस्ट का रोमांच? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
IND vs SA 1st Test Playing 11
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, टेंबा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ऋषभ पंत का कमबैक, जुरैल को भी मिलेगा मौका? पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs SA 1st Test Live Streaming
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा. अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
11 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
27 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
34 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines