हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: आज भारत-पाकिस्तान में होगा महामुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी नजरें, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

India vs Pakistan: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में आज यानी 16 नवंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस मुकाबले में सबकी नजरें 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पिछले मुकाबले में यूएई के गेंदबाजों के धागे खोलते हुए तूफानी शतक जड़ा था. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
India vs Pakistan, Vaibhav Suryavanshi

India A vs Pakistan A Match Preview: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में आज यानी रविवार, 16 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस मुकाबले में सबकी नजरें 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पिछले मुकाबले में यूएई के गेंदबाजों के धागे खोलते हुए तूफानी शतक जड़ा था.

अब वैभव पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने मैदान पर उतरेंगे. यानी इस हाई वोल्टेज मुकाबले में चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलने वाली है. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

वैभव सूर्यवंशी उधेड़ेंगे पाकिस्तानी टीम की बखिया

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में यूएई के खिलाफ 148 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों पर शतक ठोका था. वैभव ने यूएई के खिलाफ 42 गेंदों पर 144 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के जड़े थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. ऐसे में अब भारतीय फैंस को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भी वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वैभव एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी पाकिस्तान की बखिया उधड़ेने मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

IND A vs PAK A: किसका पलड़ा भारी?

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. यानी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. जितेश शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं, इरफान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तान ए ने अपने पहले मुकाबले में ओमान को हराया था. ऐसे में टीम इंडिया पाकिस्तानी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगी और यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है.

दोहा की पिच रिपोर्ट

दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को अच्छी मदद मिलती है. इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, ये पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाती है. इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है. दूसरी पारी में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.

विज्ञापन

IND A vs PAK A: कब और कहां देखें लाइव?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए और पाकिस्‍तान ए के बीच मुकाबला दोहा में 16 नवंबर को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. जबकि 7.30 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस इस हाई वोल्टेज मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

IND A vs PAK A: दोनों टीमों की संभावित की प्लेइंग XI

भारत ए – प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह और सुयश शर्मा.

विज्ञापन

पाकिस्तान ए – यासिर खान, मोहम्मद नईम, मोहम्मद फैक, माज सदाकत, गाजी गौरी (विकेटकीपर), इरफान खान (कप्तान), साद मसूद, मुबासिर खान, उबैद शाह, सलमान मिर्जा और अहमद दानियाल.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: ICU में एडमिट शुभमन गिल को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानें कैसी है अब उनकी तबियत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola