IND vs SA: ICU में एडमिट शुभमन गिल को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानें कैसी है अब उनकी तबियत?

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था. गिल इस इंजरी के कारण आईसीयू में भी एडमिट हैं. उनके फिटनेस को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है. जिसके कारण भारतीय टीम अभी भी बहुत परेशान है. बीसीसीआई ने उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है.

shubman gill hospital

shubman gill hospital

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल तीसरी गेंद पर चौका मार कर इंजर्ड हो गए थे. स्वीप शॉट खेलने के बाद कप्तान गिल के गर्दन में दर्द शुरू हो गया था. जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. बाद में गिल को अस्पताल में एडमिट करना पड़ा. जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया. अब कप्तान गिल के फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है. बीसीसीआई ने उनके मैच से जुड़े अपडेट को भी बताया है. 

विज्ञापन

शुभमन गिल हुए कोलकाता टेस्ट से बाहर 

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट दिया है. गिल पर हॉस्पिटल पर डॉक्टर नजरें बनाए हुए हैं. जिसके कारण ही वो बचे हुए कोलकाता टेस्ट मैच में वो टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अलावा गिल पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम भी नजर बनाए हुए हैं. हालांकि फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि गिल दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिट हो सकते हैं. टेस्ट सीरीज के फौरन बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही वनडे सीरीज खेलनी है. कप्तान होने के नाते गिल को उस सीरीज में भी खेलना पड़ेगा. हालांकि उसके बाद टी20 सीरीज में गिल का आराम दिया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: 10 टीमों की पूरी रिटेंशन लिस्ट आई सामने, देखें सभी फ्रेंचाइजी का स्क्वाड और पर्स वैल्यू

गिल के नहीं होने से कमजोर हुई टीम इंडिया 

पहली पारी में कप्तान गिल के नहीं होने से टीम इंडिया को बड़ी बढ़त नहीं मिल सकी. कोलकाता के खराब विकेट पर शुभमन गिल जैसे स्टार बल्लेबाज की जरूरत है. ऐसे में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही टीम इंडिया पहले से ज्यादा कमजोर नजर आ रही है. हालांकि ऐसी स्थिति में अन्य भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी होगी. जिससे टीम इंडिया को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ