---विज्ञापन---

क्रिकेट
live

[LIVE] India vs Pakistan, T20 World Cup Match Reactions: टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान में पसरा मातम, आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

IND vs PAK, Match LIVE Reactions: टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान पर अपनी सबसे बड़ी जीत मिल गई. उन्होंने 15 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की. इसी के बाद अब पाकिस्तान में मातम पसरा हुआ है, वहीं टीम इंडिया के कई सारे पूर्व क्रिकेटर्स में खुशी की लहर है. आइए सभी के रिएक्शन पर नजर डालते हैं.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 16, 2026 10:49 IST
IND VS PAK LIVE Reactions
भारत-पाकिस्तान मैच पर प्रतिक्रियाएं

India vs Pakistan, Match Reactions Live: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी हार थमाई. इस मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित थे. टीम इंडिया का रिकॉर्ड पाक के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है और अब ये बढ़त 8-1 की हो गई है. टीम इंडिया की एकतरफा जीत के बाद फैंस में खुशी की लहर है, वहीं पाकिस्तान में जैसे हार के बाद मातम पसर गया है.

टीम इंडिया ने कैसे पाकिस्तान को हराया?

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन की धमाकेदार पारी खेली. इसी के दम पर टीम इंडिया 7 विकेट खोकर 20 ओवरों में 175 रन बनाने में सफल हुई. पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में विकेट गंवा दिए. बाबर आजम, सलमान अली आगा समेत बड़े-बड़े खिलाड़ी फेल हो गए. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. 18 ओवर में ही पाकिस्तान ऑलआउट हो गया और टीम इंडिया ने 61 रन से मैच जीता.

---विज्ञापन---

मैच के बाद आए सभी रिएक्शन आप नीचे देख सकते हैं:

---विज्ञापन---
10:49 (IST) 16 Feb 2026
India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को दी बधाई

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट डालते हुए टीम इंडिया की तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया. फॉर्मेट, जगह और तारीख बदलती हैं लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच का नतीजा हमेशा एक जैसा होता है. पूरी टीम को बधाई.'

10:32 (IST) 16 Feb 2026
India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: पाकिस्तानी दिग्गज का फूटा गुस्सा

पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी की धज्जियां उड़ाई. उन्होंने बताया कि नकवी क्रिकेटर नहीं हैं, इसके बावजूद वो PCB के चेयरमैन बन गए. उनका मानना है कि जब ऐसे व्यक्ति को चेयरमैन बनाया जाता है, तो फिर टीम का हाल कुछ ऐसा ही होता है.

10:11 (IST) 16 Feb 2026
India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: सचिन तेंदुलकर ने भारत की जीत पर क्या कहा?

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'पावरप्ले में ही भारत ने उनसे गेम छीन लिया. पहली पारी में ईशान किशन की बल्लेबाजी और दूसरी पारी में भारत की गेंदबाजी ने फर्क पैदा किया. हम हमेशा ही आगे होते हैं. टीम इंडिया ने धमाल मचा दिया.

09:54 (IST) 16 Feb 2026
India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: पाकिस्तानी दिग्गज का फूटा गुस्सा

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद यूसफ ने X पर लिखा, 'शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान का समय खत्म हो गया है. पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड को नए खिलाड़ी चाहिए, कमजोर टीमों के खिलाफ जीत नहीं.'

09:37 (IST) 16 Feb 2026
India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: जीत से गदगद हुए युवराज सिंह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने X पर लिखा, 'बड़े मैच में बड़े प्रदर्शन की जरूरत होती है. यही चीज आज हमारे लड़कों ने कर दिखाई. शांत रहे और मैच को शानदार तरीके से खत्म किया. हमने एक टीम की तरह जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसपर मुझे गर्व है।'

09:29 (IST) 16 Feb 2026
India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: गौतम गंभीर की आई खास प्रतिक्रिया

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर खास प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ललित मोदी के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें और सभी फैंस को बधाई के लिए धन्यवाद कहा.

First published on: Feb 16, 2026 09:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.