जो धोनी-रोहित ना कर पाए, वो सूर्यकुमार यादव ने कर दिखाया, कोलंबो में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हरा दिया. सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पछाड़ा.

Cricket News - 2026-02-15T233052.287
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला गया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. पहले भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाया. इस जीत के साथ भारत की एंट्री सुपर 8 में हो गई है. भारत की जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने वो कर दिखाया, जो अपनी टी-20 कप्तानी में एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए थे.

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टी-20 में रन मार्जिन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले भारत ने साल 2012 में 11 रनों से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. वहीं, साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने तीसरी सबसे बड़ी जीत 6 रनों से हासिल की थी. इसके अलावा साल 2007 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 रनों से जीत हासिल की थी. ऐसे में अब सूर्या की कप्तानी में भारत ने टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों की मार्जिन से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार का सामना वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2014 में करना पड़ा था, जब टीम को मीरपुर में 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अब भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि इससे पहले साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

हार का अंतरविपक्षी टीमस्थान और वर्ष
84 रनवेस्टइंडीजमीरपुर, 2014
61 रनभारतकोलंबो (RPS), 2026 *
48 रनइंग्लैंडद ओवल, 2009

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ