---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: कप्तान सूर्या बीच मैदान कुलदीप यादव पर क्यों हुए गुस्सा? पाकिस्तान पर जीत के बाद हैंडशेक के बीच बवाल!

IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 61 रन से बड़ी हार थमाई. मैच के बीच एक पल काफी चर्चा का विषय रहा, जहां कुलदीप यादव के कैच छोड़ने के बाद हार्दिक पांड्या गुस्से में थे. मैच के बाद हैंडशेक के बीच भी बवाल हुआ. कुलदीप तिलमिलाए हुए नजर आए और सूर्या ने इसी बीच उनसे कुछ बोला.

---विज्ञापन---

IND vs PAK: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रन से करारी हार थमाई. टीम इंडिया ने पहले बल्ले, फिर गेंद से धमाल मचाया और सुपर 8 का टिकट कटा लिया. टीम इंडिया की जीत से सभी खुश हैं लेकिन लग रहा है कि प्लेयर्स के बीच मामला ठीक नहीं है. दरअसल, कुलदीप यादव ने एक कैच छोड़ा, जिसके बाद हार्दिक पांड्या गुस्सा हो गए. मैच के बाद हैंडशेक करते हुए सूर्यकुमार यादव, कुलदीप पर खराब बर्ताव के लिए कारण भड़क गए. इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कुलदीप यादव से छूटा कैच

दूसरी पारी के 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या के हाथ में गेंद थी और उस्मान तारिक ने उनकी गेंद पर बड़ा शॉट लगाया. गेंद बाउंड्री लाइन के करीब गई, जहां कुलदीप यादव ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया. इसके बाद हार्दिक पांड्या भड़के हुए नजर आए. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस बात से खुश नहीं थे. दोनों ने शायद कुलदीप को कुछ बोला, जिस कारण से वो नाराज हो गए.

---विज्ञापन---

मैच के बाद सूर्या का फूटा कुलदीप यादव पर गुस्सा

61 रन से बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स ने आपस में हाथ मिलाया. इसी बीच कुलदीप यादव गुस्से में आगे बढ़े. उन्होंने सूर्या को गले लगाया लेकिन निराश दिखाई दिए. कुलदीप इसके बाद कप्तान को नजरअंदाज करते हुए चले गए. सूर्या ने इसी बीच गुस्से में कुछ बोला. यही पल अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने किया प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, बाहर होने की कगार पर पड़ोसी मुल्क

---विज्ञापन---

ईशान किशन रहे जीत के हीरो

कोलंबो की पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं होती है. टीम इंडिया पहले बैटिंग करने आई और अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया. इसके बाद ईशान किशन ने धमाकेदार अंदाज ने बल्लेबाजी की. उन्होंने एक ओर से बड़े-बड़े शॉट खेलना जारी रखा. ईशान ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन ठोके. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 192.50 का रहा. उन्होंने पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े. इसी ताबड़तोड़ प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘ये जीत भारत के लिए…’, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, सुनकर पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची 

First published on: Feb 16, 2026 06:47 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola