IND vs PAK: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद BCCI ने तोड़ी चुप्पी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का 8-1 वाला बयान वायरल

BCCI Reaction on India Win: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी हार थमाई. टी20 वर्ल्ड कप में ये पाकिस्तान की सबसे शर्मनाक हार में से एक रही. टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के बाद अब BCCI ने भी चुप्पी तोड़ी है. बोर्ड मेंबर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जहां उन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी है.

BCCI Reaction on India Win

बीसीसीआई मेंबर्स ने तोड़ी चुप्पी

BCCI Reaction on India Win: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में हरा दिया. कोलंबो में हुए इस मैच में भारतीय टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला. 61 रन से कप्तान सूर्यकुमार यादव की सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई. पिछले दो-तीन हफ्तों में IND vs PAK मैच को लेकर खूब बवाल हुआ था. ऐसे में टीम इंडिया की पाक पर एकतरफा जीत ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया. भारत की इस जीत पर BCCI ने अब चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

BCCI मेंबर्स ने टीम इंडिया को दी बधाई

बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने टीम इंडिया की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की. शांत रहकर टीम ने खेला. भारतीय टीम की तारीफ बनती है. अभी तक की सबसे बेहतर टीम रही.’

विज्ञापन

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का 8-1 वाला कमेंट भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने ईशान किशन समेत पूरी टीम की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बढ़त को 8-1 करने का ये क्या शानदार तरीका था. ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. गेंद से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने धमाल मचाया. पूरी टीम ने मिलकर प्रयास किया.’

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कप्तान सूर्या और टीम को बधाई दी. उन्होंने X पर लिखा, ‘कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के लिए बधाई. यह काफी बड़ी जीत है और 8-1 का अंतर यह बताता है कि भारतीय क्रिकेट के पास कैसी क्वालिटी, गहराई और दबदबा बनाने की क्षमता है. यह टीम जिस तरह से अलग-अलग तरह की पिच के हिसाब से खुद को ढाल लेती है, वो तारीफ के लायक है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: कप्तान सूर्या बीच मैदान कुलदीप यादव पर क्यों हुए गुस्सा? पाकिस्तान पर जीत के बाद हैंडशेक के बीच बवाल!

टीम इंडिया की जीत का कौन रहा हीरो?

15 फरवरी को पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के असली हीरो ईशान किशन रहे. कोलंबो की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा का अहम विकेट गंवाने के बाद संभलकर बल्लेबाजी की और बड़े-बड़े शॉट्स भी लगाए. उन्होंने 192.50 के स्ट्राइक रेट से 77 रन ठोके. टीम इंडिया 20 ओवर में 175 रन बना पाई. जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट झटके और पाकिस्तान को 114 रन पर ही रोक दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ