India vs Pakistan, T20 World Cup Match Reactions: टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान में पसरा मातम, आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

IND vs PAK, Match Reactions: टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान पर अपनी सबसे बड़ी जीत मिल गई. उन्होंने 15 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की. इसी के बाद अब पाकिस्तान में मातम पसरा हुआ है, वहीं टीम इंडिया के कई सारे पूर्व क्रिकेटर्स में खुशी की लहर है. आइए सभी के रिएक्शन पर नजर डालते हैं.

IND VS PAK Reactions

भारत-पाकिस्तान मैच पर प्रतिक्रियाएं

India vs Pakistan, Match Reactions: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी हार थमाई. इस मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित थे. टीम इंडिया का रिकॉर्ड पाक के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है और अब ये बढ़त 8-1 की हो गई है. टीम इंडिया की एकतरफा जीत के बाद फैंस में खुशी की लहर है, वहीं पाकिस्तान में जैसे हार के बाद मातम पसर गया है.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने कैसे पाकिस्तान को हराया?

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन की धमाकेदार पारी खेली. इसी के दम पर टीम इंडिया 7 विकेट खोकर 20 ओवरों में 175 रन बनाने में सफल हुई. पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में विकेट गंवा दिए. बाबर आजम, सलमान अली आगा समेत बड़े-बड़े खिलाड़ी फेल हो गए. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. 18 ओवर में ही पाकिस्तान ऑलआउट हो गया और टीम इंडिया ने 61 रन से मैच जीता.

विज्ञापन

मैच के बाद आए सभी रिएक्शन आप नीचे देख सकते हैं:

LIVE UPDATES

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: ईशान किशन ने फैंस को कहा धन्यवाद

लोकप्रिय यूट्यूबर पायल गेमिंग ने ईशान किशन के साथ वीडियो पोस्ट की. इसी बीच उन्होंने पायल और अपने सभी फैंस को सपोर्ट करने के लिए थैंक यू बोला.

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: शहीद अफरीदी का हार पर फूटा गुस्सा

पाकिस्तान टीम की भारत के खिलाफ करारी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर शहीद अफरीदी का गुस्सा फूटा. उन्होंने कहा, 'शाहीन, शादाब और बाबर को टीम से बाहर कर दो. उन्होंने हमेशा ही बड़े मैचों में हमें निराश किया है. नामीबिया के खिलाफ नए प्लेयर्स को मौका दीजिए. खिलाड़ियों को आत्मविश्वास बढ़ाने का चांस मिलना चाहिए.'

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: हरभजन सिंह ने बांधे टीम इंडिया की तारीफों के पुल

हरभजन सिंह ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'शाबाश टीम इंडिया. भारत vs पाकिस्तान मैच की सिर्फ हाइप रहती है, कोई कंप्टीशन नहीं देखने को मिलता. फैंस द्वारा ये राइवलरी बनाई गई है लेकिन सिर्फ एक ही साइड ट्रैफिक है. जय हिन्द.

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: इरफान पठान ने लिए पाकिस्तान के मजे

पाकिस्तान की हार के बाद इरफान पठान का खास रिएक्शन सामने आया. उन्होंने पाकिस्तानी फैंस के मजे लेते हुए उनसे पूछा कि आखिर संडे कैसा था.

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: पाकिस्तान को हराने के बाद तिलक वर्मा ने क्या कहा?

पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के बाद तिलक वर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला. उन्होंने मैच से जुड़ी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'उम्मीद है कि आपका संडे शानदार रहा होगा.'

fff; border:0; border-radius:3px; box-shadow:0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width:540px; min-width:326px; padding:0; width:99.375%; width:-webkit-calc(100% - 2px); width:calc(100% - 2px);">
ffffff; line-height:0; padding:0 0; text-align:center; text-decoration:none; width:100%;" target="_blank">
f4f4f4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 40px; margin-right: 14px; width: 40px;">
f4f4f4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; margin-bottom: 6px; width: 100px;">
f4f4f4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; width: 60px;">
000000">
3897f0; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:550; line-height:18px;">View this post on Instagram
f4f4f4; border-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(0px) translateY(7px);">
f4f4f4; height: 12.5px; transform: rotate(-45deg) translateX(3px) translateY(1px); width: 12.5px; flex-grow: 0; margin-right: 14px; margin-left: 2px;">
f4f4f4; border-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(9px) translateY(-18px);">
f4f4f4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 20px; width: 20px;">
f4f4f4; border-bottom: 2px solid transparent; transform: translateX(16px) translateY(-4px) rotate(30deg)">
f4f4f4; border-right: 8px solid transparent; transform: translateY(16px);">
f4f4f4; flex-grow: 0; height: 12px; width: 16px; transform: translateY(-4px);">
f4f4f4; border-left: 8px solid transparent; transform: translateY(-4px) translateX(8px);">
f4f4f4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; margin-bottom: 6px; width: 224px;">
f4f4f4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; width: 144px;">

c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; line-height:17px; margin-bottom:0; margin-top:8px; overflow:hidden; padding:8px 0 7px; text-align:center; text-overflow:ellipsis; white-space:nowrap;">c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:normal; line-height:17px; text-decoration:none;" target="_blank">A post shared by Tilak Varma (@tilakvarma9)

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: पाकिस्तान को हराना कोई बड़ी बात नहीं

आकाश चोपड़ा ने बताया कि पाकिस्तान को हराना मौजूदा समय में आम बात है. उन्होंने कहा, 'एक समय था, जब भारतीय कहते थे कि पाकिस्तान को हरा दो, फिर चाहे वर्ल्ड कप हार जाओ. अब ऐसा नहीं है. पाकिस्तान को हराना जरुरी है लेकिन अब ये फैंस का सपना नहीं है. मैं पाकिस्तान के लिए ऐसा नहीं कह सकता. उनकी पहचान भारत से जुड़ी हुई है.'

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: बाबर आजम की टीम में जगह पर उठे सवाल

बाबर आजम के फिर फ्लॉप होने के बाद पाकिस्तानी दिग्गज शोएब मलिक बेहद निराश नजर आए. उन्होंने बाबर को लेकर कहा, 'कुछ समय पहले तक जब बाबर आजम ओपनिंग करते थे, तो हम कहते थे कि उनके स्ट्राइक रेट में दिक्कत है. अपने उन्हें बाद में नंबर 4 पर डाल दिया। जिस भी व्यक्ति ने यह फैसला लिया है, उसे अपने पद से तुरंत हटा देना चाहिए.'

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: जीत पर आई वरुण चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने महा शिवरात्रि पर सभी भारतीयों को जीत समर्पित की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'कोई शक? मैं यह जीत महा शिवरात्रि की शाम को सभी भारतीयों को समर्पित करता हूं. हर हर महादेव.'

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को दी बधाई

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट डालते हुए टीम इंडिया की तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया. फॉर्मेट, जगह और तारीख बदलती हैं लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच का नतीजा हमेशा एक जैसा होता है. पूरी टीम को बधाई.'

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: पाकिस्तानी दिग्गज का फूटा गुस्सा

पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी की धज्जियां उड़ाई. उन्होंने बताया कि नकवी क्रिकेटर नहीं हैं, इसके बावजूद वो PCB के चेयरमैन बन गए. उनका मानना है कि जब ऐसे व्यक्ति को चेयरमैन बनाया जाता है, तो फिर टीम का हाल कुछ ऐसा ही होता है.

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: सचिन तेंदुलकर ने भारत की जीत पर क्या कहा?

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'पावरप्ले में ही भारत ने उनसे गेम छीन लिया. पहली पारी में ईशान किशन की बल्लेबाजी और दूसरी पारी में भारत की गेंदबाजी ने फर्क पैदा किया. हम हमेशा ही आगे होते हैं. टीम इंडिया ने धमाल मचा दिया.

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: पाकिस्तानी दिग्गज का फूटा गुस्सा

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद यूसफ ने X पर लिखा, 'शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान का समय खत्म हो गया है. पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड को नए खिलाड़ी चाहिए, कमजोर टीमों के खिलाफ जीत नहीं.'

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: जीत से गदगद हुए युवराज सिंह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने X पर लिखा, 'बड़े मैच में बड़े प्रदर्शन की जरूरत होती है. यही चीज आज हमारे लड़कों ने कर दिखाई. शांत रहे और मैच को शानदार तरीके से खत्म किया. हमने एक टीम की तरह जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसपर मुझे गर्व है।'

India vs Pakistan, Match Reactions LIVE: गौतम गंभीर की आई खास प्रतिक्रिया

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर खास प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ललित मोदी के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें और सभी फैंस को बधाई के लिए धन्यवाद कहा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ