IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है. अब दोनों टीमें चौथे टी20 मैच में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. शुरुआती तीन हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करके अपनी साख बचाने उतरेगी. दूसरी ओर, भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के बाद बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरेगी. ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर रहेंगी कि ईडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी या गेंदबाज यहां अपना दम दिखाएंगे.
ईडन पार्क में बल्लेबाजों को मिलेगी मदद या गेंदबाज करेंगे कमाल?
ऑकलैंड का ईडन पार्क अपनी खास बनावट और ड्रॉप इन पिच के लिए जाना जाता है. इस मैदान की सबसे बड़ी खासियत इसकी छोटी बाउंड्री हैं. यहां स्क्वायर बाउंड्री करीब 65 मीटर और सीधे हाथ की बाउंड्री लगभग 55 मीटर की है. कम दूरी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है. ऐसे में अगर बल्लेबाज पिच पर टिकने में कामयाब रहते हैं, तो चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है.
हालांकि, इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में मदद मिलने की संभावना रहती है. खासकर बादल छाए रहने पर नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकता है. इससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों के लिए संभलकर खेलना जरूरी होगा.
एक बार गेंद पुरानी होने और बल्लेबाजों के सेट हो जाने के बाद रन बनाना आसान हो सकता है. पिच पर अच्छा उछाल मिलने से आक्रामक बल्लेबाजी को बढ़ावा मिलता है. वहीं, धीमी गेंदों का इस्तेमाल करने वाले गेंदबाज भी बल्लेबाजों की रफ्तार पर अंकुश लगा सकते हैं. कुल मिलाकर ईडन पार्क में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है, हालांकि शुरुआती परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के पक्ष में रह सकती हैं.
पहले टी20 में भारत ने रचा था इतिहास
भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का लक्ष्य हासिल करके शानदार जीत दर्ज की थी. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का उस समय तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज था. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने महज 33 गेंदों पर 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी. वहीं, नमन धीर ने सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
44 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
3 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
3 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
4 hrs agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines