---विज्ञापन---

IND vs IRE 1st T20: आयरलैंड के खिलाफ भिड़ेगी जसप्रीत बुमराह की ‘युवा ब्रिगेड’, देखें मैच प्रीव्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs IRE 1st T20: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। मैच का आयोजन आयरलैंड के डबलिन स्थित द विलेज ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे से होगी। इसे घर बैठे आराम से देखा […]

IND vs IRE 1st T20: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। मैच का आयोजन आयरलैंड के डबलिन स्थित द विलेज ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे से होगी। इसे घर बैठे आराम से देखा जा सकता है।

इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। जिनके ऊपर सभी की निगाहें टिकी रहेगी। बुमराह लगभग डेढ़ साल तक टीम से बाहर थे। इस दौरान उनकी सर्जरी भी हुई और अब आखिरकार वे एनसीए में लंबे समय तक ट्रेनिंग करने के बाद ट्रेक पर लौट रहे हैं। अगर वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो एशिया कप और वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को राहत मिलेगी।

---विज्ञापन---

IND vs IRE Head to Head: टीम इंडिया का दबदबा

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 रिकॉर्ड्स को देखा जाए तो इसमें टीम इंडिया का दबदबा नजर आता है। दोनों के बीच अब तक 5 टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से सभी भारतीय टीम ने ही जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया जहां अपना रिकॉर्ड और मजबूत करना चाहेगी वहीं आयरलैंड भारत के खिलाफ पहला मैच जीतने उतरेगी।

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा (सी), मुकेश कुमार, अवेश खान, जितेश शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा , शाहबाज़ अहमद।

---विज्ञापन---

आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, फिओन हैंड, क्रेग यंग, थियो वैन वोएर्कोम, रॉस अडायर।

---विज्ञापन---

IND vs IRE 1st T20 Live Telecast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देखा जा सकता है।

IND vs IRE 1st T20 Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज को मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

First published on: Aug 18, 2023 06:38 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola