हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक पैसा नहीं होगा खर्च! ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND-W vs SL-W के पांचवें टी-20 मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

IND-W vs SL-W Live Streaming: सीरीज में 4-0 से आगे चल रही भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से 30 दिसंबर को भिड़ेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा है. स्मृति मंधाना ने चौथे टी-20 में 80 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी. वहीं, शेफाली वर्मा भी कमाल की फॉर्म में नजर आई हैं.

विज्ञापन
IND-W vs SL-W Live Streaming

IND-W vs SL-W Live Streaming: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का अंतिम और पांचवां टी-20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है. भारतीय टीम सीरीज में 4-0 से आगे है. तिरुवनंतपुरम के मैदान पर हरमनप्रीत एंड कंपनी श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम की बैटर्स और बॉलर्स दोनों का ही प्रदर्शन इस सीरीज में लाजवाब रहा है.

चौथे टी-20 में स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 48 गेंदों पर 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. वहीं, शेफाली वर्मा का भी बल्ला खूब गरजा था. दूसरी ओर, श्रीलंका इस दौरे पर अपनी पहली जीत की तलाश में होगी. आइए आपको बताते हैं कैसे आप पांचवें टी-20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा फ्री में उठा पाएंगे.

IND-W vs SL-W का पांचवां टी-20 मैच कब खेला जाएगा?

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का पांचवां टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 30 दिसंबर को खेला जाना है. भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अभी 4-0 से आगे है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज का निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

IND-W vs SL-W का पांचवां T20I मैच कहां होगा?

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज के पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले की मेजबानी तिरुवनंतपुरम का ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिय करेगा.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W का पांचवां टी-20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का पांचवां टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. वहीं, टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा.

IND-W vs SL-W के पांचवें टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज के पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W के पांचवें टी-20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां फ्री में देख पाएंगे?

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज के पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप फ्री में जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे. हालांकि, इसके लिए आपके पास जियो की सिम होनी चाहिए और 199 से ऊपर का रिचार्ज करवाना जरूरी होगा. 199 के ऊपर के रिचार्ज पर आपको जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल जाता है.

IND-W और SL-W का पूरा स्क्वाड

भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी.

विज्ञापन

श्रीलंकाई महिला टीम का स्क्वाड: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापत्थु (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, रश्मिका सेवंदी, हर्षिता समरविक्रमा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), इमेशा दुलानी, निमेशा मदुशानी, काव्या कविंदी, नीलाक्षी डी सिल्वा, मल्की मदारा, शशिनी गिम्हानी, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola