हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs BAN W: सेमीफाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे

IND W vs BAN W: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने हैं. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बड़ा फैसला किया. इस मुकाबले में दिग्गज स्मृति मंधाना ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.

विज्ञापन
Smriti Mandhana ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit- PTI)

IND W vs BAN W: एशियन गेम्स 2026 का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम और इंडिया के बीच खेला जा रहा है. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क निशिन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी करके 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना दिए. इस मुकाबले में टीम इंडिया की दिग्गज सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया. उन्होंने दिग्गज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है. 

स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास 

टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भारतीय दिग्गज स्मृति मंधाना के नाम हो गया है. मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में 19 गेंदों में ही 37 रनों की बेहद आक्रामक पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 194.74 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 2 गगनचुंबी छ्क्के भी जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया को इस मुकाबले में बहुत ही शानदार शुरुआत मिली.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी-20 रनों का रिकॉर्ड इससे पहले न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स के नाम था. उन्होंने 4758 रन टी-20 इंटरनेशनल में बनाए थे. अब स्मृति मंधाना के नाम 4788 रन हो गए हैं. मंधाना का अगला लक्ष्य टी-20 इंटरनेशनल में 5 हजार रन बनाने का है. इस मामले में मंधाना ने दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा हुआ है. मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. तीसरे नंबर पर मौजूद हरमनप्रीत कौर के नाम 4287 रन ही दर्ज हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली शानदार जीत 

टॉस जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां पर स्मृति मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. शेफाली ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 204.08 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी अहम 40 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया 195 रन बनाने में सफल हुई.

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर के जाने के बाद टीम से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, बार-बार मिल रहा था मौका

विज्ञापन

जवाब में बांग्लादेश की टीम मुकाबले में बुरी तरह से हार गई. टीम इंडिया ने इसी के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. जहां पर उनका मुकाबला 22 सितंबर को श्रीलंका की टीम से होने वाला है. इस मुकाबले में भी टीम इंडिया की सुपरस्टार स्मृति मंधाना के ऊपर सभी की नजरें रहने वाली हैं. मंधाना फाइनल मुकाबले में भी धमाकेदार बल्लेबाजी करके टीम को गोल्ड मेडल दिलाना चाहेगी. पिछली बार भी एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल ही जीता था.

ये भी पढ़ें:1 शतक और 6 नए रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 में मचाया तहलका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola