अजीत अगरकर के जाने के बाद टीम से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, बार-बार मिल रहा था मौका

Team India: टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है. ऐसे में उनके कार्यकाल के खत्म होने के बाद नए चीफ सिलेक्टर जिम्मेदारी संभालेंगे. ऐसे समय में अगरकर के पसंदीदा कुछ खिलाड़ियों का करियर खत्म हो सकता है.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team के इन 5 खिलाड़ियों को बैक कर रहे थे अजीत अगरकर (Pic Credit- ANI)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में बदलाव के दौर से गुजर रही है. ऐसे समय में टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की वजह से भी कुछ खिलाड़ियों को मौके दिए गए. इन खिलाड़ियों के फेल होने के बाद भी अगरकर ने उन्हें बैक किया. लेकिन नए चीफ सिलेक्टर का ऐसा ही सोचना फिलहाल मुश्किल है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को टीम से भी बाहर किया जा सकता है. ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिनके लिए आगे की राह मुश्किल होने वाली है. 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर 

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी अजीत अगरकर ने बहुत ज्यादा बैक किया. जिसके कारण ही वो तीनों ही फॉर्मेट की टीम में फिट हो जाते हैं. अगर सुंदर को इंजरी नहीं होती है, तो उन्हें तीनों ही फॉर्मेट में खेलने का मौका मिलता रहा है. हालांकि नए चीफ सिलेक्टर के आने के बाद ऐसा होना मुश्किल नजर आता है. ऐसे में सुंदर के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. सुंदर को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. 

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा 

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी सुंदर की तरह ही तीनों ही फॉर्मेट में मौका दिया जा रहा है. टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की जगह कृष्णा ने ही ली है. ऐसे में अगर नए चीफ सिलेक्टर ने दोबारा मोहम्मद शमी को टीम में मौका दिया, तो कृष्णा का पत्ता भी कट सकता है. तीनों ही फॉर्मेट में कृष्णा को उसके बाद मौका मिलना बहुत ही मुश्किल है. हालांकि टेस्ट फॉर्मेट में उन्हें चांस मिल सकता है. 

साई सुदर्शन 

टेस्ट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले साई सुदर्शन को भी अजीत अगरकर ने बहुत ज्यादा बैक किया था. अब टेस्ट टीम में वो जगह देवदत्त पडिक्कल ने ले ली है. जिस अंदाज में पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ खेला है. ऐसे में नए चीफ सिलेक्टर साई सुदर्शन का पत्ता टेस्ट टीम से काट सकते हैं. फिलहाल सुदर्शन को टेस्ट टीम में ही चांस मिलता था. 

विज्ञापन

सारांश जैन 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अजीत अगरकर ने स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को मौका दिया था. लेकिन नए चीफ सिलेक्टर सारांश जैन को भी बाहर का रास्ता दिखाा सकते हैं. सारांश ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. ऐसे में अगरकर के जाने के बाद सारांश जैन का भी इंडिया की टेस्ट टीम से पत्ता कट सकता है. 

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे 

बतौर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बहुत ही कम समय में सूर्यांश शेडगे को टीम इंडिया में मौका दिया था. हालांकि वो उस मौके का फायदा नहीं उठा सके. ऐसे में अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद शेडगे को इतनी आसानी से मौका मिलना मुश्किल है. शेडगे को अब टी-20 टीम में जगह बनाने के लिए एक सफल आईपीएल सीजन चाहिए होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ