1 शतक और 6 नए रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 में मचाया तहलका
एशियन गेम्स 2026 में भारत की तरफ से वुमेंस क्रिकेट में शेफाली वर्मा ने खूब बवाल मचाया हुआ है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाकर भारत की जीत पक्की कर दी है. शेफाली ने अपने इस शतक के साथ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

Shafali Verma: वुमेंस एशियन गेम्स 2026 में भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला बांग्लादेश के साथ हुआ. टीम इंडिया की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने 49 गेंदों में शानदार 100 रन की धमाकेदार पारी खेली. शेफाली ने 204.08 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके बल्ले ने कितना कोहराम मचाया. शेफाली ने अपनी आतिशी पारी में 3 चौके और 9 छक्के लगाए. उनकी इस शानदार पारी बदौलत भारतीय टीम ने 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. शेफाली ने अपनी इस पारी से कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं. (Image: Instagram/indiancricketteam)
वुमेंस एशियन गेम्स में पहला शतक
2 / 7शेफाली वर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए हमेशा बड़े मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. शेफाली वुमेंस एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने अपने शानदार करियर में इतिहास रच दिया. उनके पहले कोई भी खिलाड़ी इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाया है. शेफाली की इस इनिंग को हमेशा याद रखा जाएगा. (Image: Instagram/indiancricketteam)
सबसे तेज शतक
3 / 7टी20 में शतक लगा पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. शेफाली वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत से ये कारनामा किया है. उनके एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने 49 गेंदों में शतक बनाकर हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली है. हरमनप्रीत ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था. दोनों अब बराबरी पर आ गए हैं. (Image: Instagram/indiancricketteam)
शतक लगाने वालीं तीसरी खिलाड़ी
4 / 7शेफाली वर्मा वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से शतक लगाने वाली तीसरे खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने ये उपलब्धि हासिल की है. मंधाना अपने करियर में अभी तक दो शतक लगा चुकी हैं. मंधाना ने हाल ही में एशिया कप में दूसरा शतक लगाया था. वहीं हरमनप्रीत के नाम एक शतक दर्ज है. (Image: Instagram/indiancricketteam)
100 सिक्स लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी
5 / 7बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले शेफाली वर्मा के नाम 95 सिक्स थे. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पांचवां सिक्स मारते ही 100 का आंकड़ा पार किया. अब वो भारत की तरफ से 100 सिक्स लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ही उनसे पहले ये कारनामा मंधाना ने किया था. वहीं पूरे वर्ल्ड में शेफाली 100 सिक्स लगाने वाली पांचवीं खिलाड़ी बन गई हैं. (Image: Instagram/indiancricketteam)
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
6 / 7शेफाली वर्मा 2026 में अब तक 815 रन बना चुकी हैं. उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में स्मृति मधाना के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. मंधाना ने 2024 में 763 रन बनाए थे. मंधाना 2026 में अभी तक 686 रन बना चुकी हैं. वो भी जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं. शेफाली और मंधाना के बीच अब टक्कर रहेगी. (Image: Instagram/indiancricketteam)
इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स
7 / 7शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 गगनचुंबी छक्के लगाए. वो अब हरमनप्रीत कौर से आगे निकल गई हैं. टी20 की एक पारी में वो सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. हरमनप्रीत ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 सिक्स लगाए थे. बांग्लादेश के खिलाफ 9 सिक्स लगाकर हरमनप्रीत के रिकॉर्ड को शेफाली ने ध्वस्त कर दिया है. (Image: Instagram/indiancricketteam)